Rishabh Pant: ऋषभ पन्त ने कहीं दिल दुखने वाली बात, जानकार आप भी हो जाएंगे भावुक

Rishabh Pant: साल 2023 शुरू भी नहीं था और ऋषभ पन्त के साथ एक अनहोनी घटना हुई थी। दिसम्बर 2022 में ऋषभ पन्त कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हुए थे। पूरा एक साल उनको ठीक होने में लग गए। वह कई बड़े टूर्नामेंटों से बाहर हो गए। अब पन्त ठीक होकर वापसी करने के लिए तैयार हैं।

इस साल पन्त आईपीएल में नहीं खेल पाए थे। वर्ल्ड कप जैसा बड़ा टूर्नामेंट भी चला गया। वह अपनी फिटनेस पर काम करते रहे। सर्जरी से भी उनको गुजरना पड़ा। ओवरऑल कहा जा सकता है कि ऋषभ पन्त के लिए साल 2023 काफी मुश्किलों वाला रहा है।

rishabh pant

पन्त से जब इस साल के बारे में एक शब्द में वर्णन करने के लिए कहा गया तो उनका जवाब कुछ ऐसा था, जिसे सुनकर आप भी उदास हो जाएंगे। ऋषभ पन्त ने इस साल को काफी परेशानी वाला बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पूछे गए सवाल पर पन्त ने लिखा 'मुश्किल और कई सारी सीखों भरा।'

पन्त का यह जवाब उनके इस वर्ष के अनुभवों के आधार पर रहा। चोट के कारण उनको काफी दर्द से गुजरना पड़ा था। ऑपरेशन के बाद उनको लगातार बैशाखी के सहारे चलते हुए देखा गया। बाद में उन्होंने जिम का रुख भी किया और खुद को फिर से तैयार करने के लिए कड़ी मेहनत की।

आईपीएल का नया सीजन अगले साल है। सवाल यह भी है कि क्या पन्त इस बार खेल पाएंगे या नहीं। हालांकि टीम के मेंटर सौरव गांगुली ने कहा था कि पन्त कप्तानी करेंगे। ऐसे में माना जा सकता है कि पन्त खेलने के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। वह अपनी फिटनेस को लेकर काफी सक्रिय दिख रहे हैं। पन्त का प्रयास भी है कि वह जल्दी ही फिट होकर एक बार फिर से मैदान कर रुख करें। फैन्स को भी अपने हीरो की मैदान पर वापसी का इंतजार है। हर कोई उस दिन के बारे में ही सोच रहा है जब पन्त इतने बड़े हादसे के बाद फिर से खेलने के लिए मैदान पर लौटेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+