Rishabh Pant के शतक के बाद खुशी से झूम उठी उनकी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी, शेयर किया स्पेशल मैसेज
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने धमाकेदार शतक लगाकर टीम इंडिया को यादगार जीत दिलाई। पंत ने 113 गेंदों पर 125 रन की नाबाद पारी खेली।
मैनचेस्टर, 18 जुलाई: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने धमाकेदार शतक लगाकर टीम इंडिया को यादगार जीत दिलाई। पंत ने 113 गेंदों पर 125 रन की नाबाद पारी खेली। मैच जिताऊ पारी में स्टार खिलाड़ी ने 16 चौके और 2 छक्के भी लगाए। वनडे क्रिकेट में विकेटकीपर बल्लेबाज का ये पहला शतक रहा। पंत के शतक के बाद उनकी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी (Isha Negi) भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।
ये भी पढ़ें: भारत की लोकप्रिय विदेशी जीत के 5 देशी हीरो, हार्दिक पांड्या का तोड़ नहीं, पंत का जवाब नहीं

ईशा ने पोस्ट की स्टोरी
दरअसल, टीम इंडिया की जीत के बाद ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की। स्टोरी में उन्होंने ऋषभ पंत को टैग पर चैंपियन लिखा और दिल वाली इमोजी भी लगाई। सोशल मीडिया पर उनकी ये स्टोरी न सिर्फ पसंद की जा रही है, बल्कि लगातार वायरल भी हो रही है। इससे पहले एजबेस्टन टेस्ट में भी पंत की शतकीय पारी के बाद उन्होंने उनकी (ऋषभ पंत) की एक स्टोरी इंस्टा पर लगाई थी।
Rishabh pant GF insta story pic.twitter.com/HKwWBuqbZO
— Cricket Fiesta (@CricketFiesta1) July 18, 2022

फैंस के बीच फेमस हैं ईशा
ऋषभ पंत और ईशा नेगी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें सीजन के दौरान ईशा को कई बार स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का सपोर्ट करते भी देखा गया था। स्टेडियम में उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। ईशा नेगी फैंस के बीच भी खासी लोकप्रिय हैं। अपनी खूबसूरती में वह किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से बिल्कुल भी कम नहीं हैं।

2019 में किया था प्यार का ऐलान
शर्मिले से दिखने वाले ऋषभ पंत ने साल 2019 में ईशा के साथ अपने प्यार का ऐलान किया था। उस समय उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फोटो शेयर कर अपने रिश्ते की बात पर मुहर लगाई थी। ऋषभ ने पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा था, ''मैं बस आपको खुश रहना चाहता हूं, क्योंकि आप ही के कारण मैं बहुत खुश हूं।''
View this post on Instagram

इंटीरियर डेकोर डिजाइनर हैं ईशा
ईशा नेगी का जन्म 20 फरवरी 1997 को हुआ है, वह उत्तराखंड और देहरादून की रहने वाली हैं। ईशा नेगी के इंस्टाग्राम प्रोफाइल से पता चलता है कि वह एक एंटरप्रेन्योर, इंटीरियर डेकोर डिजाइनर हैं। वह कथित तौर पर एक बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा देहरादून के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी से पूरी की थी। ईशा नेगी दिल्ली की मशहूर MT यूनिवर्सिटी से BA इंग्लिश ऑनर्स की डिग्री भी ले चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications