ऋषभ पंत ने बयां किया टूटे दिल का हाल, लॉर्ड्स टेस्ट की हार पर चुप्पी तोड़ दिया भावुक बयान

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच में ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे लेकिन इसके बाद भी वह पहली पारी में शिद्दत से टिके रहे और फिफ्टी भी जमाई। हालांकि दूसरी पारी में उनका बल्ला नहीं चल पाया और भारतीय टीम को 22 रनों से करीबी हार का सामना करना पड़ा था।

भारत के उपकप्तान पंत के बल्ले से महज 9 रनों की पारी देखने को मिली। जीत के करीब जाकर टीम की हार से पंत को कहीं न कहीं दर्द तो हुआ है। उन्होंने अपनी भावनाओं को सोशल मीडिया पर आकर बयां किया है। पंत ने टेस्ट क्रिकेट की एक बड़ी सच्चाई का जिक्र किया।

ind vs eng

उन्होंने लिखा कि हमने कड़ी लड़ाई लड़ी, कभी-कभी गेम आपके हिसाब से नहीं चलता है। टेस्ट क्रिकेट आको सीखने से कभी नहीं रोकता है। पंत ने अपनी इस प्रतिक्रिया से एक बड़ी बात कही है। उनके अनुसार टेस्ट क्रिकेट में हमेशा कुछ न कुछ सीख मिलती है। कुछ गलतियां इस मुकाबले में भी हुई है और तेम इंडिया उन गलतियों से सीखकर आगे बढ़ने का प्रयास करेगी।

IND vs ENG: भारत की खराब किस्मत

इंग्लैंड को जीत तो मिली लेकिन भारत की किस्मत यहां खराब थी। मोहम्मद सिराज अंतिम विकेट के रूप में शोएब बशीर की गेंद पर आउट होकर चलते बने लेकिन यहां जोरदार ड्रामा हुआ। बशीर की गेंद को काफी अच्छी तरह खेलने वाले सिराज उस समय हैरान हो गए जब गेंद लुढ़कते हुए विकेट पर जाकर लग गई।

IND vs ENG: करो या मरो वाला मामला

पांच टेस्ट की सीरीज में दो मैच हारकर भारतीय टीम अब 2-1 से आगे हो गई है। टीम इंडिया की बैटिंग यूनिट को अब कमाल दिखाना होगा। अगर ऐसा नहीं होता है, तो सीरीज में हारने का खतरा भी बराबर बना रहेगा। अगर अगले मैच में भारत को पराजय मिलती है, तो सीरीज हाथ से चली जाएगी। अब मामला करो या मरो वाला है।

अगले मैच में भारतीय टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड मेनेजमेंट के तहत आराम दिया जा सकता है। भारत की प्लेइंग इलेवन में अर्शदीप सिंह की एंट्री हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+