इसी हफ्ते मिल सकती है ऋषभ पंत को हॉस्पिटल से छुट्टी, जानिए कब लौट रहे हैं मैदान पर
पंत हॉस्पिटल से घर जाने के लिए रेडी हैं लेकिन अभी उनका इलाज पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। अगले महीने फिर से एक और सर्जरी होनी है। ऐसे में पंत कब तक करेंगे क्रिकेट में वापसी।

ये भारतीय क्रिकेट और ऋषभ पंत के फैंस के लिए अच्छी खबर है कि विकेटकीपर-बल्लेबाज तेजी से रिकवरी की ओर है। उनका इलाज अच्छे से प्रोग्रेस कर रहा है और इस सप्ताह उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। 25 वर्षीय पंत एक महीने से हॉस्पिटल में ही भर्ती हैं क्योंकि उनको 30 दिसंबर को हुए भीषण हादसे के बाद तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा था। रुड़की से देहरादुन और फिर मुंबई में भर्ती होने के बाद वह घर जाने के लिए तैयार हैं। दाहिने घुटने के फटे लिगामेंट की सर्जरी हो चुकी है और बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार, वह चोट में तेजी से सुधार कर रहे हैं।

दाहिने घुटने के तीनों लिगामेंट फटे थे
इनसाइडस्पोर्ट के मुताबिक पंत का इस हफ्ते छुट्टी मिल जाएगी। इसका मतलब ये नहीं है कि वे अब मैदान पर उतरने के लिए ट्रेनिंग लेंगे क्योंकि अभी दाहिने घुटने में जो एसीएल लिगामेंट फटा है उसकी दूसरी सर्जरी भी होनी है जिसके लिए पंत को अगले महीने फिर से अस्पताल जाना होगा। असल में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हुए हादसे में पंत के दाहिने घुटने के तीनों लिगामेंट टूट गए। बताया जा रहा है कि पंत के पोस्टीरियर क्रूसिएट लिगामेंट और मेडियल कोलेटरल लिगामेंट को सफलतापूर्वक फिर से बनाया गया है। लेकिन उन्हें अभी एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट के लिए और सर्जरी की आवश्यकता होगी। लिगामेंट वह हिस्सा होता है जो जोड़ को आपस में बांधकर रखता है एक भी लिगामेंट चोटिल हो जाए तो खिलाड़ी खेल नहीं सकता।

ठीक होने में करीब 4-5 महीने लगेंगे
बताया गया है कि ये डॉक्टर तय करेंगे कि दूसरी सर्जरी कब करना सही है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम डॉ पर्दीवाला और अस्पताल के लगातार संपर्क में है। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में 7 जनवरी को बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने डॉ. दिनशॉ पारदीवाला के साथ मिलकर पंत के पीसीएल और एमसीएल की सर्जरी की। लिगामेंट जल्दी से हील नहीं होते हैं। दूसरी सर्जरी के बाद पंत को पूरी तरह ठीक होने में करीब 4-5 महीने लगेंगे। इसके बाद वह अपना वो रिहैबिलिटेशन और ट्रेनिंग शुरू करेंगे जिसका फैंस को इंतजार है। रवींद्र जडेजा के केस में ऐसा रिहैब फैंस हाल में ही देख चुके हैं।

पूरी तरह फिट होने में 8-9 महीने
जाहिर है इस साल का अधिकांश क्रिकेट पंत मिस करेंगे जिसमें वनडे वर्ल्ड भी शामिल हो सकता है। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट को बताया कि पंत को पूरी तरह फिट होने में 8-9 महीने लगेंगे। फिलहाल हर कोई पंत को वर्ल्ड कप में देखने की दुआ कर रहा है लेकिन उनको सबसे ज्यादा अगर किसी जगह मिस किया जाएगा तो वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी है। पंत टेस्ट क्रिकेट के सितारे हैं जो वनडे में खुद को ढाल रहे हैं। भारत सफेद गेंद सेट-अप में अभी उनको मिस भी नहीं कर रहा है लेकिन टेस्ट क्रिकेट में और वो भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पंत का कोई विकल्प अब भी मौजूद नहीं है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications