आइसलैंड क्रिकेट ने ले ली Rishabh Pant की मौज, बताया धोखेबाज और घोटालेबाजों की टीम का कप्‍तान!

Iceland Cricket names Rishabh Pant: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में बेहद निराशाजनक रहा है। लखनऊ ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ की भारी रकम देकर खरीदा था। लेकिन वह इस सीजन अब तक बल्ले से अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी मुकाबले में भी ऋषभ पंत टीम के लिए बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे।

आइसलैंड क्रिकेट ने ऋषभ पंत को किया ट्रोल (Iceland Cricket names Rishabh Pant)

आइसलैंड क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत को ट्रोल करते हुए मौज लेने का काम किया। आइसलैंड क्रिकेट को अपने सोशल मीडिया पोस्‍ट के लिए जाना जाता है और एक बार फिर वो अपने इरादे में कामयाब हुआ। आइसलैंड क्रिकेट ने अपने एक्स अकाउंट पर आईपीएल 2025 धोखाधड़ी और घोटालेबाज टीम की घोषणा की। जिसमें ऋषभ पंत को टीम के कप्तान और विकेटकीपर के रूप में जगह मिली है।

Rishabh Pant 1

टीम में शामिल हैं ये खिलाड़ी

आइसलैंड क्रिकेट ने ट्वीट करते हुए इस तरह कैप्शन देते हुए हम आपको हमारी आईपीएल 2025 की धोखाधड़ी और घोटालेबाज टीम देते हैं। आर त्रिपाठी, आर रवींद्र, ईशान किशन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), वी अय्यर, ग्लेन मैक्सवेल, लियम लिविंगस्टोन, दीपक हुड्डा, आर अश्विन, एम पथिराना, मोहम्मद शमी। इन सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में बेहद निराशाजनक रहा है।

पंत के खराब फॉर्म से संजीव गोयनका निराश

नीलामी में सबसे महंगी खरीद होने के बावजूद एलएसजी कप्तान ऋषभ पंत ने आईपीएल 2025 में 10 मैचों में केवल 128 रन बनाया है। पंजाब किंग्स के खिलाफ हाई-स्कोरिंग मुकाबले में पंत बल्ले से एक बार फिर विफल रहे और वह केवल 18 रन बनाकर आउट हो गए। पंत की खराब प्रदर्शन के बाद लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका की निराशा साफ झलक रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+