Rishabh Pant के साथ आखिर ये भयंकर हादसा हुआ कैसे? ड्राइविंग करते हुए झपकी आई और फिर....

Rishabh Pant Car Accident: ऋषभ पंत के साथ शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लगातार फैंस पंत के लिए सलामती की दुआ मांग रहे हैं।

Rishabh Pant Car Accident

Recommended Video

    Rishabh Pant Accident: गंभीर रुप से घायल ऋषभ पंत ने बताया कैसे हुआ हादसा | वनइंडिया हिंदी *News

    Rishabh Pant Car Accident: भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों की टीम ने ऋषभ पंत पर लगातार नजर बनाए रखा है। कार एक्सीडेंट में ऋषभ पंत बुरी तरह जख्मी पाए गए थे, जिसके बाद बिना देर किए ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। लेकिन एक सवाल जो सभी को परेशान कर रहा है कि आखिर इतना बड़ा हादसा हुआ कैसे?

    पंत को किया गया देहरादून मैक्स अस्पताल रेफर

    पंत को किया गया देहरादून मैक्स अस्पताल रेफर

    भारतीय क्रिकेट टीम के फ्यूजर स्टार माने जाने वाले ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया है। जिसके बाद वह बुरी तरह चोटिल हो गए हैं। हालांकि, डॉक्टरों ने पंत को अब खतरे से बाहर बताया है। ऋषभ पंत ने इस एक्सीडेंट को लेकर खुद कुछ बातों का जिक्र किया है। ऋषभ पंत को देहरादून मैक्स अस्पताल रेफर किए जाने के बाद उन्होंने बताया कि आखिर कैसे उनके साथ ये हादसा हुआ।

    खंभे से टकराकर पलट गई कार

    खंभे से टकराकर पलट गई कार

    ऋषभ पंत ने बताया कि वह सही समय पर कार से बाहर निकल आए थे। अगर वह बाहर निकलने में देरी करते तो ये हादसा और भयंकर हो सकता था। ऋषभ पंत अकेले ही कार चला रहे थे उनके साथ कोई नहीं था। पंत को ड्राइविंग करते हुए झपकी आ गई और इस वजह से वो कार पर से अपना कंट्रोल खो बैठे, जिसके बाद कार जाकर खंभे से टकराकर पलट गई। पंत ने सही समय पर कार से निकलकर अपनी जान बचा ली थी।

    कार चलाते समय पंत से हुई बड़ी गलती

    कार चलाते समय पंत से हुई बड़ी गलती

    इस टक्कर के बाद ऋषभ पंत की मर्सिडीज में आग लग गई। पुलिस ने अपने बयान में बताया कि पंत भी आग की चपेटे में आ गए थे लेकिन उनकी हालत गंभीर नहीं है। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि पंत ने बताया कि गाड़ी चलाते समय झपकी आने के कारण वह कार से नियंत्रण खो बैठा। हादसे के वक्त ऋषभ पंत कार में अकेले थे और बचने के लिए उन्होंने एक खिड़की तोड़ दी। इस घटना के बाद पंत को लेकर लगातार फैंस सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+