टीम से बाहर किए जाने की खबरों के बीच ऋषभ पंत ने हासिल किया फॉर्म, इंग्लैंड में जड़ी हाफ सेंचुरी
नई दिल्ली, जून 24। इंग्लैंड में एकमात्र टेस्ट मैच खेलने गई भारतीय टीम अभी लिसेस्टशायर के खिलाफ चार दिन का अभ्यास मैच खेल रही है। टीम इंडिया के लिए यह प्रैक्टिस मैच इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन तैयार करने की नजर से बेहद महत्वपूर्ण है। भारतीय प्लेइंग इलेवन में ऋषभ पंत की जगह को लेकर काफी चर्चा हो रही थी, क्योंकि ऋषभ पंत लंबे समय वनडे और टी20 में खराब प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में यह चर्चाएं जोर पकड़ रही थी कि पंत को इंग्लैंड के खिलाफ मैच से बाहर किया जा सकता है। हालांकि इन खबरों के बीच पंत ने अपना फॉर्म हासिल कर लिया है।

पंत ने जड़ी हाफ सेंचुरी
आपको बता दें कि ऋषभ पंत ने इस प्रैक्टिस मैच के दूसरे दिन लिसेस्टशायर की तरफ से खेलते हुए शानदार बल्लेबाजी की है। पंत ने 87 गेंदों में 76 रन की विस्फोटक पारी खेल यह संकेत दे दिए हैं कि उन्होंने अपना फॉर्म हासिल कर लिया है। पंत ने अपनी इस पारी में 14 चौके और 1 छक्का लगाया। हालांकि ऋषभ पंत शतक तक नहीं पहुंच पाए और रवींद्र जडेजा ने श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट करा दिया।

लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे पंत
आपको बता दें कि ऋषभ पंत पिछली कई सीरीज से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे थे। आईपीएल में भी उन्होंने खास प्रदर्शन नहीं किया था। इसके अलावा हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी सीरीज में ऋषभ पंत की बल्लेबाजी टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बनी रही थी। उनके लगातार खराब प्रदर्शन के बीच उन्हें टीम इंडिया से बाहर करने की खबरें लगातार आ रही थी। कहा यह भी जा रहा था कि टेस्ट में केएस भरत के रूप में ऋषभ पंत का विकल्प तैयार किया जा रहा है। केएस भरत ने भी लिसेस्टशायर के खिलाफ 70 रन की पारी खेली थी।

प्रैक्टिस मैच में केएस भरत ने बनाए सबसे अधिक रन
आपको बता दें कि टीम इंडिया और लिसेस्टशायर के बीच हो रहे इस प्रैक्टिस मैच में टीम इंडिया ने पहले दिन बल्लेबाजी की थी। मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी पारी 246/8 पर खत्म की थी। टीम इंडिया की ओर से केएस भरत ने सबसे अधिक 70 रन बनाए थे। वहीं विराट कोहली ने 33 रनों की पारी खेली थी। कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 25 रन बनाकर आउट हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications