ऋषभ पंत का इंग्लैंड में ऐतिहासिक तूफान, शतक से रच दिया नया इतिहास, बन गए धांसू रिकॉर्ड वाले पहले भारतीय
Rishabh Pant: ऋषभ पंत जब भी क्रीज पर आते हैं, तो तहलका मचा देते हैं। लीड्स टेस्ट मैच में इंग्लैंड के गेंदबाजों की धुनाई करने में उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी। बेन स्टोक्स गेंदबाज बदलते चले गए और पंत का बल्ला आग उगलता गया। उन्होंने धांसू शतक जड़कर एक नया रिकॉर्ड बना दिया।
उपकप्तान ऋषभ पंत ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई और टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। केएल राहुल के साथ खेलते हुए उन्होंने दूसरी पारी में शतक बनाकर ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने कुछ ऐसा कारनामा कर दिया, जो कोई अन्य भारतीय नहीं कर पाया।

इंग्लैंड में पहली पारी के बाद दूसरी पारी में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। टेस्ट मैच में दो शतक इंग्लैंड की सरजमीं पर कोई भारतीय बल्लेबाज अब तक नहीं लगा पाया था। इस मामले में ऋषभ पंत का ने एक अनोखा कीर्तिमान स्थापित कर दिया। एक टेस्ट में दो शतक इंग्लैंड में किसी भारतीय ने नहीं जड़े थे।
Rishabh Pant की तेज बैटिंग
शुभमन गिल के आउट होने पर वह बैटिंग करने के लिए क्रीज पर आए थे, इसके बाद उन्होंने तेजी से बैटिंग करते हुए फिफ्टी पूरी की और जल्दी ही शतक के करीब भी पहुंच गए। पंत ने पहली पारी में भी 134 रनों का स्कोर बनाया था और अब दूसरी पारी में भी गदर काटते हुए सैकड़ा जमा दिया।
Rishabh Pant के शतक से बना टीम का कीर्तिमान
शतक जड़ने के बाद पंत क्रीज पर नहीं टिके और 118 के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए। पंत की शतकीय पारी के साथ एक और कीर्तिमान भी बन गया। भारत के पांच शतक इस मुकाबले में देखने को मिले हैं। इंग्लैंड में टेस्ट के दौरान पांच शतक भारत से कभी नहीं आए थे, यह पहला मौका है।
पंत और केएल राहुल ने चौथे विकेट के लिए 195 रनों की धांसू भागीदारी की और इंग्लिश गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। शुभमन गिल का बल्ला नहीं चल पाया, वह महज 8 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए, इसके बाद पंत और राहुल ने मोर्चा संभाला और जिम्मेदारी से बैटिंग की।












Click it and Unblock the Notifications