ऋषभ पंत को मिली हार्दिक पांड्या की गलती की सज़ा, क्या अब हो जाएंगे चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर?
Champions Trophy: भारतीय टीम चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए दुबई में है और वहां अभ्यास कर रही है। टीम इंडिया का पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ होना है। शनिवार को दुबई पहुँचने के बाद टीम इंडिया ने रविवार को वहां प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया लेकिन एक चिंताजनक खबर आई है।
भारतीय टीम के एक धाकड़ खिलाड़ी को चोट लगी है और वह भी दूसरे प्लेयर की गलती के कारण हुआ है। भारतीय टीम के तूफानी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को चोट लगी है। हार्दिक पांड्या और पंत दोनों नेट सेशन में थे और पंत चोटिल हुए हैं।

दरअसल ऋषभ पंत वहां खड़े थे और हार्दिक पांड्या का एक शॉट आकर सीधा उनके घुटने के ऊपर लगा। चिंताजनक बात इसलिए है क्योंकि पंत को चोट उसी घुटने पर लगी है, जिसका ऑपरेशन कार एक्सीडेंट के बाद हुआ था। इसके बाद हार्दिक और अन्य प्लेयर्स तुरंत ऋषभ के पास गए और उनको गले लगा लिया।
टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार ऋषभ पंत जब बैटिंग करने के लिए आए, तो उनकी चोट को देखा जा सकता था। वह असहज महसूस कर रहे थे। जब वह चलकर चेंजिंग रूम जा रहे थे, तब भी उनकी चोट को देखा जा सकता था। हालांकि चोट कितनी गहरी है, इसका पता फ़िलहाल नहीं चल पाया है।
Rishabh Pant की जगह मुश्किल
हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ समाप्त हुई सीरीज में ऋषभ पंत को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था लेकिन केएल राहुल को तीनों मैचों में खेलने का मौका मिला था। उस स्थिति को देखा जाए, तो चैम्पियंस ट्रॉफी में भी पंत के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाना आसान नहीं होगा।
Rishabh Pant से पहले राहुल
श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ धांसू फॉर्म दर्शाई है, इस वजह से वह नम्बर चार पर खेलने के लिए उपयुक्त खिलाड़ी हैं। पंत के लिए वहां जगह नहीं बन रही। अगर केएल राहुल दो मैचों में फ्लॉप रहते हैं, तो पंत को खेलते हुए देखा जा सकेगा लेकिन फिहाल उनकी चोट पर अपडेट बाकी है।












Click it and Unblock the Notifications