IND vs ENG: दूसरी पारी में भी चला ऋषभ पंत का बल्ला, अपने गुरु धोनी के इस बड़े रिकॉर्ड के करीब पहुंचे

नई दिल्ली, जुलाई 04। बर्मिंघम टेस्ट के चौथे दिन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का बल्ला एकबार फिर बोला है। पहली पारी में शतक जड़ने वाले ऋषभ पंत ने दूसरी पारी में भी हाफ सेंचुरी लगा दी है। दूसरी पारी में पंत ने 86 गेंदों में 57 रन बनाए। ऋषभ ने अपनी इस पारी के जरिए कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं, जिनमें से एक है कि पंत अब भारत के बाहर किसी एक टेस्ट मैच में शतक और अर्द्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बने हैं। आज तक कोई भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऐसा नहीं कर पाया। एजबेस्टन टेस्ट में पंत ने पहली पारी में 146 रन बनाए थे।

भारत में ऐसा करने वाले दूसरे इंडियन विकेटकीपर बल्लेबाज बने पंत

भारत में ऐसा करने वाले दूसरे इंडियन विकेटकीपर बल्लेबाज बने पंत

अगर भारत की बात करें तो पंत दूसरे ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने एक मैच में शतक और अर्द्धशतक दोनों लगाए हैं। पंत से फारुख इंजीनियर ने साल 1973 में मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ ही 121 और 66 रनों की पारी खेली थी। फारुख इंजीनियर ने इस मैच में 187 रन बनाए थे। वहीं पंत ने एक मैच में 203 रन बनाए हैं।

धोनी के करीब पहुंचे पंत

धोनी के करीब पहुंचे पंत

इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ सबसे अधिक बार 50+ का स्कोर करने वाले एशियाई देशों के विकेटकीपर बल्लेबाजों में पंत दूसरे नंबर पर आ गए हैं। ऋषभ ने इंग्लैंड के खिलाफ 4 बार 50+ का स्कोर कर लिया है। उनसे आगे अब धोनी हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 8 बार 50+ का स्कोर किया है। पंत के धानी फारुख इंजीनियर का नाम है। उन्होंने भी 4 बार इंग्लैंड के खिलाफ 50+ का स्कोर किया था।

बर्मिंघम टेस्ट पर भारत की पकड़ मजबूत

बर्मिंघम टेस्ट पर भारत की पकड़ मजबूत

बर्मिंघम टेस्ट की बात करें तो टीम इंडिया की पकड़ इस टेस्ट मैच पर काफी मजबूत हो चुकी है। पहली पारी में 132 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद चौथे दिन दूसरी पारी में भारतीय टीम लंच तक कुल 362 रनों की बढ़त हासिल कर चुकी है। खबर लिखे जाने तक क्रीज पर रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+