'उसे बाहर निकाला, फिर 5-7 सेकंड में गाड़ी खाक हो गई', पंत को बचाने वाले ड्राइवर, कंडक्टर हुए सम्मानित

इन दोनों ने बताया है कि जैसे ही उन्होंने पंत को बचाने के लिए कार से घसीटा उसके तुंरत बाद गाड़ी आग पकड़ चुकी थी और फिर 5-7 सेकंड के अंदर जलकर खाक हो गई।

Sushil Kumar and conductor Paramjeet

दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर कार दुर्घटना का शिकार हुए क्रिकेटर ऋषभ पंत को बचाने के लिए आगे आए हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर सुशील कुमार और कंडक्टर परमजीत को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। इन दोनों ने शुक्रवार को रुड़की के पास अपने पंत को तब बचाया जब विकेटकीपर दिल्ली से रुड़की लौट रहे थे। तब उनकी कार रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मादपुर झाल के पास डिवाइडर से टकरा गई जिसमें कार में अकेले बैठे पंत के पीठ, माथे और पैर में चोटें आई हैं।

इस दुर्घटना के समय पंत अपनी कार खुद चला रहे थे। कार बाद में जलकर खाक हो गई। हरियाणा रोडवेज ने सुशील और परमजीत को सम्मानित किया है।

राज्य सरकार भी सम्मानित करेगी

इस मौके पर पानीपत डिपोट जनरल मैनेजर के जांगड़ा ने कहा, "बस चालक सुशील कुमार और कंडक्टर परमजीत ने गुरुकुल नरसन के पास डिवाइडर पर एक अनियंत्रित कार टक्कर देखी। वे यात्री की मदद के लिए कार की ओर भागे। हमने उन्हें सम्मानित किया है, राज्य सरकार भी उन्हें मानवता के काम के लिए सम्मानित करेगी।"

क्रिकेटर ऋषभ पंत को बचाने वाले बस स्टाफ परमजीत ने कहा, "जैसे ही हमने उन्हें (ऋषभ पंत) बाहर निकाला, कार में आग लग गई और 5-7 सेकंड के भीतर जल गई। उनकी पीठ पर बड़ी चोटें थीं। हमने उनकी व्यक्तिगत जानकारी के बारे में पूछताछ की और तभी उन्होंने कहा कि वह एक भारतीय टीम का क्रिकेटर है।"

rishabh pant

पूर्व क्रिकेटर वीवी एस लक्ष्मण ने भी ट्विटर पर हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने ऋषभ पंत की कार दुर्घटना के बाद उनकी मदद की।

निस्वार्थ सेवा के लिए हम आपके बहुत ऋणी हैं- लक्ष्मण

Recommended Video

    Rishabh Pant Car Accident: ऋषभ पंत के Cash चोरी होने पर पुलिस का बयान | वनइंडिया हिंदी | *News

    उन्होंने कहा, "ऋषभ पंत को जलती हुई कार से दूर ले जाने वाले हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर सुशील कुमार का आभार, उन्हें बेडशीट में लपेट कर एंबुलेंस बुलाई। आपकी निस्वार्थ सेवा के लिए हम आपके बहुत ऋणी हैं, सुशील जी रियल हीरो।"

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक बयान के अनुसार पंत की हालत स्थिर है लेकिन उनके माथे पर दो कट लगे हैं, उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है और उनकी दाहिनी कलाई, टखने और पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है और पीठ पर रगड़ वाली चोट लगी है। पंत मैक्स अस्पताल, देहरादून में भेज दिए गए थे। बीसीसीआई पंत के परिवार के साथ लगातार संपर्क में है जबकि मेडिकल टीम पंत का इलाज कर रहे डॉक्टरों के साथ संपर्क में है।

    ऋषभ पंत की ये चोट भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ा झटका है क्योंकि पंत देश के इतिहास के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर ढल रहे रहे हैं। वे कई ऐसी पारियों को अभी से अंजाम दे चुके हैं जो धोनी कभी अपने पूरे टेस्ट करियर में नहीं दे पाए थे। हालांकि पंत अभी सफेद गेंद क्रिकेट में भारत के बेस्ट कीपर बल्लेबाज धोनी के आसपास भी नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+