दिल में दर्द लेकर मैदान पर आए रिंकू सिंह, ले उड़े संजू सैमसन का बल्ला, मैदान पर लगे ठहाकों का वीडियो वायरल

Rinku Singh: पिता के निधन के बाद वापस टीम इंडिया से जुड़े रिंकू सिंह को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। प्लेइंग इलेवन में वह नहीं थे लेकिन मैच के दौरान मैदान पर पहुंचकर कुछ ऐसा कर दिया, किसे देखकर संजू सैमसन हंसने लगे।

यह घटना भारत की पारी के दौरान ड्रिंक्स ब्रेक के समय हुई। ड्रिंक्स खत्म होने के बाद जब संजू सैमसन वापस क्रीज पर जाने लगे, तो उन्होंने महसूस किया कि उनके हाथ में बल्ला नहीं है। दरअसल, रिंकू सिंह ने गलती से संजू का बल्ला उठा लिया था और उसे लेकर ड्रेसिंग रूम की ओर जाने लगे थे। जैसे ही संजू को यह अहसास हुआ, उन्होंने रिंकू को आवाज दी।

rinku singh

इस नजारे को देखकर पास ही खड़े कुलदीप यादव (जो खुद वॉटर बॉय की भूमिका में थे) अपनी हंसी नहीं रोक पाए। संजू और रिंकू के बीच के इस मजेदार तालमेल और कुलदीप की हंसी ने ईडन गार्डन्स के तनावपूर्ण माहौल में हल्के-फुल्के पल बिखेर दिए।

सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को क्यूट और हिलरियस बता रहे हैं। फैंस का कहना है कि शायद रिंकू उस बल्ले की ताकत को ड्रेसिंग रूम ले जाना चाहते थे जिससे संजू ने कैरेबियाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई थीं। गौरतलब है कि इसी बल्ले से संजू सैमसन ने नाबाद 97* रनों की रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली और भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया।

ईडन गार्डन्स के मैदान पर आज भारतीय टीम ने वह कर दिखाया जिसकी उम्मीद हर क्रिकेट प्रेमी कर रहा था। वेस्टइंडीज के खिलाफ इस निर्णायक मुकाबले में भारत ने न केवल जीत दर्ज की, बल्कि कैरेबियाई टीम के पावर गेम का जवाब अपने शानदार टीम वर्क से दिया। 196 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने जिस निडरता का परिचय दिया, उसने यह साफ कर दिया कि यह टीम विश्व कप जीतने की प्रबल दावेदार है, टीम इंडिया ने 5 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+