Rinku singh: 'जॉब मिली थी पोंछा लगाने वाली', Viral हुआ रिंकू सिंह का Video, लोगों ने बताया हीरो
Rinku singh Video Viral: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए आखिरी ओवर में 5 छक्के लगाकर क्रिकेटर रिंकू सिंह देश के नए हीरो बन गए हैं।

Rinku singh Video Viral: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सिर्फ ग्लैमर, खिलाड़ियों की जोड़ी, खचाखच भरे स्टेडियम और क्रिकेट की चकाचौंध के लिए दुनियाभर में लोकप्रिय टी20 लीग नहीं है। ये एक ऐसा मंच है, जहां हर किसी को एक अपनी पहचना बनाने का मौका मिलता है। ऐसा ही कुछ हुआ है भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ। के बल्लेबाज रिंकू सिंह की प्रेरित करने वाली कहानी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
रिंकू सिंह क्या कर सकते हैं, ये रविवार की रात की मैच IPL मैच में सबने देख लिया। KKR के लिए खेलते हुए रिंकू सिंह ने एक आखिरी ओवर में लगतार 5 छक्के लगाए। रिंकू सिंह की धूंआधार बल्लेबाजी की वजह से KKR ने गुजरात टाइटन्स को 3 विकेट से हरा दिया।
संघर्ष भरी है 25 साल के क्रिकेटर रिंकू सिंह की कहानी
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले 25 वर्षीय रिंकू सिंह एक बहुत ही लोअर मिडिल क्लॉस फैमिली से आते हैं। रिंकू और उसके माता-पिता ने अपनी जिंदगी में बहुत संघर्ष देखे हैं। रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह एक गैस सिलेंडर डिलीवरी मैन हैं, जो अपने बड़े बेटों की मदद से सिलेंडर को अपनी साइकिल पर ढोते थे और घर-घर जाकर उन्हें पहुंचाते हैं। रिंकू सिंह की मां वीना भी एक गैस सिलेंडर स्टॉकयार्ड हैं। रिंकू सिंह का परिवार दो कमरों के जर्जर मकान में रहते हैं।

'कोचिंग में पोंछा लगाने वाली मिली थी जॉब...'
इसी बीच सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रिंकू सिंह बता रहे हैं कि उन्हें उनके भाई के साथ पोंछा लगाने का काम मिला था। वायरल वीडियो में रिंकू सिंह कहते हैं, ''मैंने जब ज्यादा नहीं खेला था, क्रिकेट को लेकर मेरी शुरुआत ही थी...तो मेरे घरवालों ने मुझे बोला था कि भाई के साथ जॉब कर ले...मुझे जॉब मिली थी पोंछे वाली जॉब, पोंछा लगाने है, वो भी कोचिंग में....। लेकिन मैंने करने से मना कर दिया था क्योंकि मुझे काम अच्छा नहीं लगा था और मैंने बोल दिया था कि क्रिकेट ही खेलूंगा...। वहां से फिर मैं क्रिकेट ही खेला...।''
'मैंने असल में क्रिकेट के लिए बहुत मेहनत की है...'
रिंकू सिंह वीडियो में आगे कहते हैं...,'मैंने सभी से कहा कि मैं सिर्फ और सिर्फ क्रिकेट खेलूंगा...और मैं इस जिद्द के साथ अड़ा रहा। मुझे उस वक्त क्रिकेट के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता था लेकिन मुझे हमेशा विश्वास था कि क्रिकेट मुझे वो मुकाम दिलाएगा....जो मुझे चाहिए। मेरे पास कोई अन्य विकल्प नहीं था इसलिए मैंने अपना सारा ध्यान क्रिकेट पर लगाया। मैंने असल में क्रिकेट के लिए कड़ी मेहनत की और वे सभी प्रयास अब रंग ला रहे हैं।"
रातों-रात हीरो बन गए रिंकू सिंह...
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, '' अब रिंकू सिंह को वो जगह और पहचान मिल रही है, जो उनको मिलनी चाहिए... मेरे हीरो अब आगे आ रहा है।''
एक अन्य यूजर ने लिखा,''रिंकू सिंह ने जो आखिरी पारी में अविश्वसनीय खेल खेला है... उसे कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।''
एक अन्य यूजर ने लिखा, ''कितनी विनम्र शुरुआत है। यहां तक पहुंचने के लिए इसने बहुत कड़ी मेहनत की है। रिंकू सिंह आज सबके लिए प्रेरणा हैं।''
एक अन्य यूजर ने लिखा, ''रिंकू सिंह 9वीं फेल है लेकिन पूरा भारत उन पर प्यार बरसा रहा है।''












Click it and Unblock the Notifications