IND vs SA: रिंकू सिंह का मुरीद हुआ पूर्व दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज, जानें क्या बड़ी बात कही है

IND vs SA, Rinku Singh: रिंकू सिंह ने कम समय में ही प्रभावित करने वाला काम किया है। हर किसी को उनके तेज खेलने का अंदाज पसंद आता है। इस बीच दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज जैक्स कैलिस ने रिंकू सिंह को लेकर अहम बयान दिया है। रिंकू अभी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हैं।

कैलिस ने बताया है कि रिंकू सिंह को नम्बर छह पर ही खेलना चाहिए। उनका मानना है कि लगातार रिंकू को नम्बर छह पर ही बल्लेबाजी करनी चाहिए। भारत के लिए यह स्थान काफी अहम है। स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए कैलिस ने अपना पॉइंट ऑफ़ व्यू रखा।

rinku singh

उन्होंने कहा कि रिंकू सिंह एक क्लास प्लेयर हैं। उन्होंने भारत के लिए क्या किया है, वह हमने देखा है। गेम फिनिश करते हैं और यह कोई आसान क्रिकेट नहीं है। जरूरत पड़ने पर उनके बल्ले से अच्छे क्रिकेटिंग शॉट आए हैं। अंत में जब आवश्यकता पड़ती है, तो वह आक्रमण करने की क्षमता रखते हैं।

कैलिस ने कहा कि अगर कुछ खिलाड़ी नहीं चल पाते हैं, तो आपके पास रिंकू सिंह नीचे रहेंगे। उनको लगातार नम्बर छह पर ही खेलना चाहिए। वह प्लेइंग इलेवन में आने की दौड़ में सबसे आगे बने हुए हैं। गौरतलब है कि रिंकू सिंह को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वनडे टीम में भी स्थान मिला है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में रिंकू का बल्ला जमकर बोला था। उन्होंने ताबड़तोड़ बैटिंग की थी।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। टॉस के बिना ही मैच रद्द कर दिया गया। मैच डरबन में खेला जाना था। तीन मैचों की सीरीज में अब महज दो ही मुकाबले बचे हैं। दूसरा टी20 मुकाबला 12 दिसम्बर को खेला जाना है। भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों टीमें संतुलित नज़र आ रही हैं। सीरीज जीतने के लिए अब अगले दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+