'पापा ने 3 साल तक हमारे रिश्ते को ठुकराया', आसान नहीं था Rinku Singh का हाथ थामना, प्रिया सरोज का छलका दर्द
Rinku Singh Fiancee Priya Saroj News: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे रिंकू सिंह और मछलीशहर से सबसे युवा महिला सांसद प्रिया सरोज इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस जोड़े ने अपने रिश्ते के शुरुआती दिनों, संघर्षों और परिवार को मनाने की चुनौतियों पर खुलकर बात की। यह इंटरव्यू फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही है।
पहली नजर का प्यार और 4 घंटे की देरी (Rinku Singh Fiancee Priya Saroj News)
इंटरव्यू के दौरान रिंकू सिंह ने स्वीकार किया कि उनके लिए यह 'पहली नजर का प्यार' था। दिलचस्प बात यह है कि सोशल मीडिया पर प्रिया ने रिंकू की एक पोस्ट लाइक की थी, जिसके बाद रिंकू ने उन्हें पहला मैसेज भेजा। अपनी पहली डेट का एक मजेदार किस्सा साझा करते हुए प्रिया ने बताया कि रिंकू पहली ही मुलाकात में चार घंटे देरी से पहुंचे थे, जिसके लिए उन्हें काफी डांट भी सुननी पड़ी थी।

पिता चाहते थे 'IAS दामाद'
रिश्ते में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब प्रिया के पिता और पूर्व सांसद तूफानी सरोज इस रिश्ते के खिलाफ थे। प्रिया ने खुलासा किया कि साल 2022 में उनके पिता चाहते थे कि उनकी शादी किसी आईएएस (IAS) अधिकारी से हो। रिंकू और प्रिया को अपने परिवार, खासकर पिता को मनाने में तीन साल का लंबा वक्त लगा। इस दौरान प्रिया के भाई ने रिंकू से बात कर उनके इरादों की पुष्टि भी की थी।
रिश्ते को मजबूती देने के साथ-साथ करियर को भी संभाला
अपने रिश्ते को मजबूती देने के साथ-साथ दोनों ने अपने करियर से कभी समझौता नहीं किया। जब उनके रिश्ते पर अनिश्चितता के बादल थे, तब रिंकू भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे थे और प्रिया न्यायिक सेवाओं की तैयारी में व्यस्त थीं। व्यस्तता का आलम यह था कि दोनों चार-पांच महीनों में सिर्फ एक बार मिल पाते थे, वह भी अक्सर परिवार की मौजूदगी में।
सगाई से शादी तक का सफर
रिंकू और प्रिया की सगाई 8 जून, 2025 को लखनऊ के एक आलीशान होटल में हुई थी, जिसमें अखिलेश यादव और जया बच्चन जैसी बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। तूफानी सरोज ने भी बाद में स्वीकार किया कि दोनों परिवारों की आपसी सहमति के बाद ही इस रिश्ते को आगे बढ़ाया गया। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, यह जोड़ा जून 2026 में काशी (वाराणसी) में विवाह के बंधन में बंधने के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications