आंखों में भर आए आंसू, पछतावे के साथ रिकी पोंटिंग ने कहा- काश मैं शेन वार्न से यह बात कह पाता

नई दिल्ली, 8 मार्च: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग तब टूट गए जब वे अपने अच्छे दोस्त शेन वार्न की यादों में खो गए। वार्न का निधन हार्ट अटैक के चलते 4 मार्च को हुआ था और यह दुनिया के लिए एक दुखद घटना थी। आईसीसी टीवी के लिए बात करते हुए रिकी ने बताया है कि वे वार्न के साथ कितना गहरा रिश्ता शेयर करते थे और वे महान स्पिनर की विरासत को कैसे आगे बढ़ाना चाहते हैं।

 हैरानी की सुनामी छोड़ गए वार्न-

हैरानी की सुनामी छोड़ गए वार्न-

शेन वार्न थाईलैंड में अपनी व्यक्तिगत यात्रा के दौरान गुजर गए और पूरे क्रिकेट जगत में हैरानी की सुनामी छोड़ गए। रिकी पोंटिंग ने बताया कि किस तरीके से उन्होंने अपनी पत्नी का फोन छीन लिया जब उनको यह पता चला कि उनका पुराना साथी गुजर चुका है। रिकी पोंटिंग उन खबरों पर यकीन नहीं कर पा रहे थे जो वार्न की मौत को लेकर चलाई जा रही थी और वह सदमे की हालत में जा चुके थे। शेन वार्न महान कप्तान रिकी पोंटिंग की कप्तानी के तहत 34 टेस्ट मुकाबले खेले और अपने 708 टेस्ट विकेट में 200 विकेट पोंटिंग के तहत ही हासिल किए हैं।

वार्न-पोंटिंग की गजब की दोस्ती

वार्न-पोंटिंग की गजब की दोस्ती

दोनों ही क्रिकेटर शानदार दोस्ती साझा करते थे। इन दोनों ने आपस में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को कई यादें दी हैं जिसमें वे कई बार एशेज जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे और 1999 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे। पोंटिंग कहते हैं कि वे उनकी मौत की खबर को पचा नहीं पा रहे हैं वे उन बातों पर प्रकाश डालते हैं कि जब भी शेन वार्न की वीडियो क्लिप टेलीविजन पर चलाई जाती है तो उसको सुनना कितना मुश्किल होता है।

पत्नी के हाथ से छीन लिया मोबाइल-

पत्नी के हाथ से छीन लिया मोबाइल-

रिकी पोंटिंग ने आईसीसी से बात करते हुए कहा- मैं सुबह जल्दी उठा और बच्चों को नेटबॉल के लिए तैयार कर रहा था और मेरी पत्नी रियाना अपने फोन को देख रही थी और उसने मुझे वार्न की खबर के बारे में बताया। मैंने उसके हाथों से फोन छीन लिया और खबरों को देखने लगा लेकिन मैं अभी भी उन पर यकीन नहीं कर पा रहा था। यह मेरे लिए इतना अजीब था कि मैं कुछ बोल ही नहीं सका और हर बार मैं उसके बारे में सोचता रहा और जिस तरीके से हमारी यात्रा साथ-साथ चली और हमने कई सारी चीजें एक साथ अनुभव कि वे सब मेरे दिमाग में आते गए और मेरे पास कहने के लिए कोई शब्द ही नहीं थे।

काश मैं वार्न से ऐसा कह पाता-

काश मैं वार्न से ऐसा कह पाता-

रिकी पोंटिंग कहते हैं कि वार्न के निधन के कुछ दिन बाद तक भी वे टेलीविजन पर जब भी पूर्व महान स्पिनर की आवाज सुनते हैं तो उनको टीवी बंद करना पड़ता है। इसी बीच रिकी पोंटिंग ने इस बात का अफसोस जताया है की वे वार्न से यह नहीं कह पाए कि कि उनसे कितना प्यार करते हैं। रिकी पोंटिंग और वार्न कभी-कभी गोल्फ सेशन में मिलते थे क्योंकि वे दोनों ही मेलबर्न सबअर्ब में थे। पोंटिंग कहते हैं- मैं उनको कभी यह नहीं कह पाया कि वार्न से कितना प्यार करता हूं। काश मैं उनसे ऐसा क्या पाता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+