World Cup 2023: रिकी पोंटिंग ने कोहली को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, बताया इस महान दिग्गज का तोड़ देंगे रिकॉर्ड
विराट कोहली ने रविवार को चेपॉक में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार पारी के साथ अपने आईसीसी विश्व कप 2023 अभियान की शुरुआत की। हालांकि, टीम इंडिया के करिश्माई बल्लेबाज चेन्नई में विश्व कप के मैच नंबर 5 में अपना 48वां वनडे शतक बनाने से चूक गए।
अपने नाम पर 47 एकदिवसीय शतकों के साथ कोहली 50 ओवर के फॉर्मेट में तेंदुलकर की चौंका देने वाली उपलब्धि की बराबरी करने से केवल दो शतक दूर हैं। महान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने तेंदुलकर के विश्व रिकॉर्ड के बारे में एक उल्लेखनीय भविष्यवाणी की है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के अनुसार, कोहली आईसीसी विश्व कप के मौजूदा सीजन में तेंदुलकर के लंबे समय से चले आ रहे शतक के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

रिकी पोंटिंग ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि वह निश्चित तौर पर दो शतक लगाएंगे, हो सकता है कि वह तीन शतक लगाए या नहीं, यह अलग बात है। भारत में विकेट और मैदान बड़े स्कोर बनाने के लिए बहुत अनुकूल हैं। क्या पता शायद ये उनका भी आखिरी वर्ल्ड कप हो। हम जानते हैं कि उनके अंदर रनों की भूख हमेशा रहती है।' पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू पॉडकास्ट में कहा कि, 'वह (विराट) एक विजेता हैं, वह अपने लिए और अपनी टीम के लिए सफलता चाहतं हैं।'
बैटिंग आइकन कोहली ने 282 एकदिवसीय मैचों में 47 शतक बनाए हैं। 34 वर्षीय खिलाड़ी 50 ओवर के प्रारूप में सबसे तेज 13,000 रन पूरे करने वाले भी हैं। कोहली पुरुष वनडे में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पांचवें खिलाड़ी हैं। कोहली के आदर्श और महान बल्लेबाज तेंदुलकर को 463 एकदिवसीय मैचों में 49 शतक दर्ज करने का गौरव प्राप्त है।
मास्टर ब्लास्टर के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन (18,426) भी हैं। पोंटिंग ने कहा कि, 'इस विश्व कप के अंत में इस बात की पूरी संभावना है कि वह सचिन के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ सकते हैं। दो बार का चैंपियन भारत विश्व कप में कम से कम 8 और वनडे मैचों में भाग लेगा। कोहली बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे विश्व कप में भारत के दूसरे मैच के लिए अपने घर यानी दिल्ली लौटेंगे।












Click it and Unblock the Notifications