रोहित शर्मा या शुभमन गिल नहीं, WTC Final में पोंटिंग ने इन 2 बल्लेबाजों से ऑस्ट्रेलिया को किया सावधान
WTC Final: पोंटिंग ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया निश्चित रूप से विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा के बारे में बात करेगा। पोंटिंग ने कहा कि पुजारा ने पहले भी कई बार ऑस्ट्रेलिया को परेशान किया है और कोहली भी शानदार फॉर्म में हैं।

WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से लंदन के द ओवल मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस रोचक मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी बात ये है कि उनके अधिकांश प्रमुख खिलाड़ी, खासकर बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने टीम इंडिया के दो प्रमुख खिलाड़ियों की पहचान की है, जिनसे पैट कमिंस के नेतृत्व वाली टीम को सावधान रहने की जरूरत है।
पोंटिंग ने इंडिया के दो खिलाड़ियों से ऑस्ट्रेलिया को किया सावधान
डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले आईसीसी रिव्यू पर बोलते हुए पोंटिंग ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया निश्चित रूप से विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा के बारे में बात करेगा। पोंटिंग ने कहा कि पुजारा ने पहले भी कई बार ऑस्ट्रेलिया को परेशान किया है और कोहली भी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को हाई-वोल्टेज मुकाबले के दौरान इन दो बल्लेबाजों से सावधान रहना चाहिए।
कोहली और पुजारा के बारे में सोचेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम
पोंटिंग ने कहा कि ' इसमें कोई संदेह नहीं है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम विराट कोहली के बारे में बात करेगी, और वे पुजारा के बारे में भी बात करेंगे। उन्होंने कहा कि, 'पुजारा पिछले मुकाबलों में भी ऑस्ट्रेलिया के लिए कांटा रहे हैं, वे जानते हैं कि उन्हें इस विकेट को जल्दी हासिल करना होगा।'
दरअसल, पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच शतकों सहित 24 टेस्ट मैचों में 2033 रन बनाए हैं। ऐसे में वह भारत के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे, खासकर ऑस्ट्रेलिया के चौतरफा तेज आक्रमण के खिलाफ उनका होना टीम के लिए मजबूती प्रदान करेगा।
दूसरी ओर पोंटिंग ने आईपीएल के दौरान कोहली के साथ अपनी बातचीत को याद करते हुए कहा कि उन्हें लग रहा है कि वह अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापस आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए यह एक अशुभ चेतावनी है।
उन्होंने शुभमन गिल के बारे में भी कहा कि युवा बल्लेबाज भी प्रभाव डाल सकते हैं, खासकर अपने फ्रंट फुट शॉट्स के साथ जो ऑस्ट्रेलिया की तेज और शॉर्ट पिच गेंदबाजी के खिलाफ कारगर साबिते होंगे।












Click it and Unblock the Notifications