Ashes 2023: इंग्लैंड की टीम में हुआ बड़ा बदलाव, दूसरे एशेज टेस्ट के पहले स्क्वाड में शामिल हुए रेहान अहमद

Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। लेग स्पिनर रेहान अहमद (Rehan Ahmed) को ऑलराउंडर मोइन अली के कवर के रूप में स्क्वाड में शामिल किया गया है। एशेज का दूसरा टेस्ट मैच बुधवार 28 जून 2023 को लॉर्ड्स में शुरू होगा। अहमह इस सप्ताह के अंत में लंदन में टीम के बाकी सदस्यों के साथ जुड़ेंगे।

18 वर्षीय अहमद इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। ऑफ-स्पिनिंग ऑलराउंडर मोइन अली (Moeen Ali) उंगली में छाले पड़ जाने के कारण चोटिल हो गए हैं, जिसके चलते रेहान अहमद को टीम में शामिल किया गया है।

rehan ahmed

36 वर्षीय मोइन अली जोकि दो साल बाद अपना पहला टेस्ट खेल रहे थे, उन्हें उम्मीद है कि वह बुधवार से लॉर्ड्स में शुरू होने वाले पांच मैचों की सीरीज के दूसरे मैच के लिए फिट हो जाएंगे। मोईन अली के चोटिल होने से इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है।

एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने शानदार जीत दर्ज की। इंग्लैंड से मिले 281 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से ये मुकाबला अपने नाम कर लिया। एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 393 रनों पर घोषित की थी।

जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 386 रन बनाए। पहली पारी में इंग्लैंड को 7 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 273 रन बनाए और 7 रन की बढ़त पहले से ही थी ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए कुल 281 रनों का लक्ष्य मिला। आखिरी दिन के मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से ये मुकाबला अपने नाम कर लिया। दूसरा टेस्ट मैच बुधवार 28 जून 2023 को लॉर्ड्स में शुरू होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+