न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच बने कुछ दिलचस्प रिकॉर्ड, रचिन रवींद्र ने सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे

विश्वकप के अपने आखिरी लीग मैच में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। वहीं श्रीलंका के लिए विश्वकप का सफर अब खत्म हो गया है। श्रीलंका की टीम को 9 में से 7 मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है और अंक तालिका में वह 9वे पायदान पर है।

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम एक बार फिर से छोटे स्कोर पर ढेर हो गई। पूरी श्रीलंका की टीम सिर्फ 46.4 ओवर में 171 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई। आधी टीम महज 70 रन के स्कोर पर आउट हो गई। कुशल परेरा ने हालांकि कुछ फाइट दिखाई और 51 रनों की पारी खेली। लेकिन खराब शॉट खेलकर उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया।

rachin ravindra

मैच में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए एक बार फिर से मैच में अपना दम दिखाया। ट्रेंट बोल्ड ने 10 ओवर में सिर्फ 37 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया। वहीं लौकी फर्ग्यूसन, मिचेल सैंटनर, रचींद्र रवींद्र ने 2-2 विकेट अपने नाम किया। वहीं टिम साउदी ने एक विकेट झटका।

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की बात करें तो टीम ने सिर्फ 23.2 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड की ओर से डेवोन कॉन्वे ने 45, रचिन रवींद्र ने 42, डेरिल मिचेल ने 43 रनों की पारी खेली। वहीं मैच में श्रीलंका के गेंदबाजों ने 5 किवी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। एंजेलो मैथ्यूज ने 2 विकेट अपने नाम किए। जबकि महीश तीक्षणा और दुश्मंता ने 1-1 विकेट लिया। मार्क चैपमैन रन आउट होकर पवेलियन लौटे।

वनडे में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को लगातार 8वीं बार मात दी है जोकि एक रिकॉर्ड है। इसके साथ ही इस मैच में कई और दिलचस्प रिकॉर्ड बने हैं। आइए डालते हैं एक नजर

25 वर्ष की आयु से पहले एक विश्वकप में सर्वाधिक रन
551- रचिन रवींद्र, 2023
523- सचिन तेंदुलकर, 1996
474- बाबर आजम, 2019
372- एबी डिविलियर्स, 2007

पहले विश्वकप में सर्वाधिक रन
534- रचिन रवींद्र
432- जॉनी बेयरस्टो
474- बाबर आजम
465- बेन स्टोक्स
461- राहुल द्रविड़

10वें विकेट की साझेदारी में वनडे में सर्वाधिक गेंदों का सामना श्रीलंका के लिए
87 गेंद, डी मधुशंका-एम तीक्षणा, 2023
60 गेंद, जे मुबारक-सीआरडी फर्नांडो, 2007
47 गेंद, रसेल अर्नाल्ड-पीडब्ल्यू गुनारत्ने

नवें या दसवे विकेट की साझेदारी में वनडे में सर्वाधिक गेंदों का सामना
92, जेपी यादव (भारत)
91, महीश तीक्षणा (श्रीलंका)
91, रॉल लेविस (वेस्टइंडीज)
86, डरेन गॉग (इंग्लैंड)

विश्वकप में 10वे विकेट की साझेदारी सर्वाधिक गेंदों का सामना
87, महीश तीक्षणा-दिलशान मधुशंका
71, टिम डी लीड-जेरोन स्मिट्स
62, ब्रैड हाडिन-पैट कमिंस
60, जेम्स फ्रैंकलिन-चीतन पटेल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+