World Cup 2023: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच में बने ये रिकॉर्ड
World Cup 2023: इस विश्वकप में जिस तरह से पाकिस्तान को एक के बाद एक लगातार चार हार का सामना करना पड़ा उसके बाद टीम के फैंस काफी निराश थे। लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान की टीम ने आखिरकार अहम जीत दर्ज की है और अपनी हार के सिलसिले को तोड़ दिया है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम सिर्फ 204 रन ही बना सकी। जिसे पाकिस्तान की टीम ने आसानी से 32.3 ओवर में 3 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद अभी जिंदा है। हालांकि इसके लिए उसे दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच की बात करें तो इस मैच में कई अहम रिकॉर्ड बने हैं। मैच में अब्दुल्लाह शफीक ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 68 रनों की पारी खेली, वहीं फकर जमान ने 81 रनों की पारी खेली जिसकी बदौलत पाकिस्तान ने छोटे स्कोर को बहुत पहले ही हासिल कर लिया। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए मैच में कई रिकॉर्ड बने हैं, आइए डालते हैं उसपर एक नजर
विश्वकप में पाक की ओर से सर्वाधिक 50 से अधिक का स्कोर
जावेद मियांदाद- 5 (1992)
मिस्बाह उल हक- 4 (2015)
बाबर आजम- 4 (2019)
अब्दुल्लाह शफीक- 4 (2023)
विश्वकप में एक पारी में पाक की ओर से लगाए गए सर्वाधिक छक्के
जिम्बाब्वे के खिलाफ 16, 2007
यूएई के खिलाफ 10, 2015
अफगानिस्तान के खिलाफ 9, 2023
बांग्लादेश के खिलाफ 9, 2023
दक्षिण अफ्रीका के कइलाफ 8, 2023
विश्वकप चेज में 6 रन प्रति औसत से पाक का स्कोर
श्रीलंका के खिलाफ 7.13, 2023 (लक्ष्य 345, जीत)
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6.70, 2023 (लक्ष्य 368, हार)
बांग्लादेश के खिलाफ 6.30, 2023 (लक्ष्य 205, जीत)
यूएई के खिलाफ 6.22, 1996 (लक्ष्य 110, जीत)
इस विश्वकप में सर्वाधिक 50 प्लस का स्कोर
विराट कोहली- 4
एडन मारक्रम- 4
रचिन रवींद्र- 4
अब्दुल्लाह शफीक- 4
पाक के बल्लेबाज द्वारा विश्वकप में एक पारी में सर्वाधिक छक्के
इमरान नजीर- 8, जिम्बाब्वे के खिलाफ, 2007
फकर जमान- 7, बांग्लादेश के खिलाफ, 2023
इफ्तिकार अहमद- 4, अफगानिस्तान के खिलाफ 2023
वनडे में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज
शाहीन अफरीदी- 51 मैच
मिचेल स्टार्क- 52 मैच
शेन बॉन्ड/ मुश्तफिकुर रहमान- 54 मैच
- इस विश्वकप की सेमीफाइनल की रेस से आधिकारिक तौर पर बाहर होने वाली पहली टीम बांग्लादेश बन गई है।
- इडन गार्डेन में खेले गए 7 वनडे में से 6 में पाक ने जीत दर्ज की है।












Click it and Unblock the Notifications