RCBW vs MIW: मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर में मिली रोमांचक जीत, आरसीबी को 4 विकेट से हराया
RCBW vs MIW, 7th Match, Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को शुक्रवार की शाम मुंबई इंडियंस के खिलाफ चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन जीत की हैट्रिक लगाने से चूक गई। अपने होम ग्राउंड पर खेलते हुए आरसीबी को मुंबई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। मुंबई की तरफ से हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी पारी खेलने का काम किया।
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जड़ा अर्धशतक (RCBW vs MIW, 7th Match, Highlights)
मुंबई इंडियंस की तरफ से हरमनप्रीत कौर ने शानदार अंदाज में अर्धशतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। हरमनप्रीत कौर ने इस सीजन का पहला पचास लगाने का काम किया। हरमनप्रीत कौर की इस दमदार पारी की बदौलत ही मुंबई ने आरसीबी के खिलाफ यह मुकाबला जीतने में कामयाब रही। मुंबई इंडियंस ने 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

आरसीबी ने बनाए थे 167 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी को कप्तान स्मृति मंधाना ने अच्छी शुरुआत दिलाई। लेकिन इसके बाद टीम ने जल्द ही दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद एलिस पेरी ने अपनी शानदार पारी से टीम को संकट से उबार लिया। उनकी अर्धशतकीय पारी ने टीम को 167 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। एलिस पेरी ने मैदान के चारों ओर चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी।
एलिस पेरी ने की जबरदस्त बल्लेबाजी
हालांकि, आरसीबी को कुछ शुरुआती झटके भी लगे थे। स्मृति मंधाना और डैनी व्यॉट हॉज के जल्दी आउट होने से टीम को थोड़ी मुश्किल हुई, लेकिन इसके बाद एलिस पेरी और अन्य बल्लेबाजों ने अच्छी साझेदारी की और टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचाया। आरसीबी के लिए विकेटकीपर ऋचा घोष ने भी कमाल की पारी खेली। राघवी बिस्ट और कनिका आहूजा मिले मौके का फायदा नहीं उठा सकीं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : स्मृति मंधाना (कप्तान), डेनिएल व्याट-हॉज, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राघवी बिस्ट, कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गार्थ, एकता बिष्ट, जोशिता वीजे, रेणुका सिंह ठाकुर।
मुंबई इंडियंस : हीली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, सजीवन सजना, जी कमालिनी, अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, शबनम इस्माइल, परुनिका सिसोदिया।












Click it and Unblock the Notifications