RCB vs RR Dream11 Today: IPL में आज के मैच की ये है बेस्ट ड्रीम XI टीम, हर खिलाड़ी करेगा प्वाइंट्स की बारिश
Rajasthan vs Bengaluru, Eliminator: आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर मैच में बुधवार, 22 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। दोनों टीमों के बीच ये हाई-वोल्टेज मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इस रोमांचक मुकाबले से पहले आज की ड्रीम-11 टीम पर एक नजर डालते हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ऐतिहासिक वापसी की और अपने पिछले सभी छह मैच जीतकर लीग चरण को चौथे स्थान पर समाप्त किया। जबकि राजस्थान रॉयल्स को चिंतित होना चाहिए क्योंकि उन्होंने फिलहाल कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है।

राजस्थान बनाम बेंगलुरु हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच 31 बार आमना-सामना हुआ है, जिनमें से बेंगलुरु ने 15 मैच जीते हैं, राजस्थान ने 13 मैच जीते हैं, जबकि तीन मैच बिना किसी परिणाम के समाप्त हुए।
अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी सपोर्टिव है। इस मैदान पर फैंस हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद करनी चाहिए, जिसमें तेज गेंदबाज डेथ ओवरों में विकेट लेंगे। यहां खेला गया आखिरी आईपीएल मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच क्वालीफायर 1 था, जहां 12 विकेट के नुकसान पर कुल 323 रन बने थे। कोलकाता ने 160 रन के लक्ष्य को 13.4 ओवर में आठ विकेट रहते हासिल कर लिया।
आरआर बनाम आरसीबी संभावित प्लेइंग XI
राजस्थान: यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर कैडमोर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, रोवमैन पॉवेल, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, नंद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल (इम्पैक्ट प्लेयर)
बेंगलुरु: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), कैमरन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, कर्ण शर्मा, स्वप्निल सिंह (इम्पैक्ट प्लेयर)
RR vs RCB Dream11 Team: आरआर बनाम आरसीबी मैच की ड्रीम-11 टीम
- विकेटकीपर: संजू सैमसन
- बल्लेबाज: फाफ डु प्लेसिस, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रजत पाटीदार
- ऑलराउंडर: कैमरन ग्रीन, रियान पराग, ग्लेन मैक्सवेल
- गेंदबाज: मोहम्मद सिराज, यश दयाल, ट्रेंट बोल्ट
- कप्तान: विराट कोहली
- उपकप्तान: यशस्वी जायसवाल
राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, अवेश खान, नंद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन, शुभम दुबे, केशव महाराज, डोनोवन फरेरा, नवदीप सैनी, शिमरॉन हेटमायर, तनुश कोटियन, आबिद मुश्ताक, कुणाल सिंह राठौड़।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, यश दयाल, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज, स्वप्निल सिंह, अनुज रावत , सुयश प्रभुदेसाई, विजयकुमार वैश्य, हिमांशु शर्मा, मयंक डागर, अल्ज़ारी जोसेफ, मनोज भंडागे, आकाश दीप, सौरव चौहान, राजन कुमार, टॉम करन।












Click it and Unblock the Notifications