RCB vs PBKS मैच में टॉस का होगा बेहद अहम रोल, 14-14 ओवर्स के मैच में किसे मिलेगी जीत? जानिए क्या है नियम
RCB vs PBKS, Toss delayed: बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2025 का एक बेहद ही अहम मुकाबला खेला जाना है। बंगलुरु में कुछ समय से बारिश हो रही है जिस कारण आरसीबी और पंजाब के बीच मैच के टॉस में देरी हो रही है। मैदान पर कवर्स ढके हुए हैं। लेकिन उम्मीद है कि कम से कम पांच-पांच ओवर का मैच खेला जा सकता है। 9:45 पर मैच की शुरुआत होगी और 14-14 ओवर का मुकाबला खेला जाएगा।
टॉस का अहम रोल (RCB vs PBKS, Toss delayed)
मैच छोटा होने के कारण टॉस का रोल काफी अहम हो जाता है। ऐसी सिचुएशन में दोनों ही टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करना चाहेगी। बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को यहां फायदा मिलने की उम्मीद है। छोटे मैच में गेंदबाजों के मुकाबले बल्लेबाजों के पास अपनी टीम को जीत दिलाने का अधिक मौका रहता है। दोनों ही टीमों में कई धुरंधर खिलाड़ी हैं जो अपने दम पर टीम को जीत दिला सकते हैं।

जानिए क्या कहता है नियम
पिछले सीजन इन दोनों टीमों के बीच मैच में भी बारिश का खतरा था। लेकिन जब खेल फिर से शुरू हुआ तो पिच लगभग 3-4 ओवर तक चौकोर टर्न दे रही थी। आज रात भी पिच को कवर किया गया है, इस सीजन में पिच ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है। ऐसे में आज रात चिन्नास्वामी में गेंदबाज़ों का जलवा देखने को मिल सकता है। नियम की मानें तो बारिश या खराब रोशनी के कारण खेल को अधिक से अधिक से एक घंटे यानी 60 मिनट ही आगे बढ़ाया जा सकता है। इसके बाद ओवर्स कम होने शुरू हो जाएंगे।
5-5 ओवर्स का मुकाबला हुआ तो किसे मिलेगी जीत?
अगर मैच छोटा होता है तो इससे आरसीबी को फायदा पहुंच सकता है। आरसीबी के पास जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी गेंदबाज हैं। इसके अलावा क्रुणाल पंड्या, सुयश शर्मा और यश दयाल भी गेंद से इस पिच पर कमाल कर सकते हैं। जबकि पंजाब की गेंदबाजी आरसीबी के मुकाबले कमजोर दिखाई पड़ती है। ऐसे में आरसीबी को बारिश का फायदा मिल सकता है।
किसने जीते हैं अधिक मुकाबले
आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से आरसीबी की टीम को जहां 16 मैचों में जीत हासिल हुई है। वहीं पंजाब किंग्स की टीम 17 मैचों को अपने नाम करने में कामयाब रही है। हालांकि पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच हुए 2 मैचों में से दोनों को आरसीबी की टीम जीतने में कामयाब हुई थी। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है।












Click it and Unblock the Notifications