RCB vs PBKS: रजत पाटीदार ने दी पंजाब को चुनौती, बताया किसके लिए जीतेंगे IPL टाइटल

RCB vs PBKS: आईपीएल में रजत पाटीदार आरसीबी को फाइनल में लेकर जाने वाले चौथे कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले अनिल कुंबले, डेनियल विटोरी और विराट कोहली ही यह काम कर पाए थे। हालांकि तीन कप्तान खिताब जीतने में सफल नहीं रहे थे, अब चौथे कप्तान रजत पाटीदार के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है।

रजत पाटीदार की टीम आरसीबी को आईपीएल के फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है। ऐसे में देखना होगा कि वह किस रणनीति के तहत मैदान पर उतरते हैं। विराट कोहली लगातार 18वें सीजन आरसीबी से खेल रहे हैं लेकिन एक खिताबी जीत का इंतजार उनको अब भी है। रजत पाटीदार ने फाइनल को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

rcb vs pbks

अहमदाबाद में पत्रकारों से बात करते हुए रजत पाटीदार ने विराट कोहली के लिए ट्रॉफी जीतने का प्रयास करने की बात कही है। पाटीदार ने कहा कि हम उनके (विराट कोहली) लिए इस सीजन आईपीएल का टाइटल जीतने का पूरा प्रयास करेंगे। पिछले कई सालों में उन्होंने आरसीबी और भारत के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

ऑस्ट्रेलिया से आने वाले टिम डेविड आरसीबी के लिए फिनिशर की भूमिका निभाते हैं लेकिन पिछले कुछ मैचों से बाहर हैं। चोट की वजह से वह नहीं खेल पाए। डेविड के बारे में सवाल करने पर रजत पाटीदार ने कहा कि डॉक्टर हैं, उनसे हमें टिम डेविड के बारे में शाम को पता चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+