RCB vs PBKS: आईपीएल फाइनल में आरसीबी की जीत पक्की? ऐतिहासिक रिकॉर्ड उड़ा देंगे पंजाब की नींद

RCB vs PBKS: आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच मंगलवार को आईपीएल का फाइनल होने के साथ ही टूर्नामेंट का समापन हो जाएगा। दोनों ही टीमें कड़ी टक्कर करते हुए नज़र आ सकती हैं और धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए ट्रॉफी उठाने का पूरा प्रयास रहेगा।

पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस जैसी बड़ी टीम को पछाड़ते हुए फाइनल में जगह बनाई है, ऐसे में टीम के हौसले निश्चित रूप से बुलंद होंगे। हालांकि आरसीबी के प्रदर्शन और प्लेयर्स को देखते हुए इसे कम नहीं आँका जा सकता है। आरसीबी इस सीजन अलग लेवल पर है।

rcb vs pbks

सभी नजरें इस चीज पर रहेंगी कि टाइटल किस टीम को मिलने वाला है क्योंकि आरसीबी और पंजाब किंग्स दोनों ने ही अब तक एक भी खिताबी जीत दर्ज नहीं की है। अब यहाँ एक आंकड़ा सामने आ रहा है, जिसको आधार बनाकर जीतने वाली टीम का पूर्वानुमान लगाया जा सकता है।

RCB vs PBKS: आरसीबी के पक्ष में आंकड़ा

आरसीबी ने इस सीजन अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया था। आरसीबी के पक्ष में आंकड़ा यही है कि दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम ने सबसे ज्यादा बार टाइटल अपने नाम किया है। यह आंकड़ा भी आठ टाइटल का है, आरसीबी जीत दर्ज करती है, तो यह नौवीं बार होगा। ऐसे में पंजाब किंग्स के पक्ष में इतिहास नहीं है।

RCB vs PBKS: आरसीबी ने पंजाब को हराया

एक और आंकड़ा आरसीबी के पक्ष में है, क्वालीफायर 1 जीतने वाली टीमों ने 11 बार आईपीएल जीता है और इस बार आरसीबी ने पहले क्वालीफायर मुकाबले में जीत दर्ज की थी। खास बात तो यह है कि आरसीबी ने पंजाब किंग्स को ही इस मुकाबले में पराजित किया था।

इसका मतलब यह है कि ऐतिहासिक रूप से चीजें आरसीबी के पक्ष में जाती दिख रही हैं लेकिन क्रिकेट में सब कुछ पूर्वानुमान और पुराने आंकड़ों के आधार पर नहीं होता है। जो टीम अपना बेस्ट देते हुए बेहतरीन प्रदर्शन करेगी, उसको जीत मलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+