RCB vs PBKS: क्या रजत पाटीदार करेंगे रोहित शर्मा की बराबरी? 1 ट्रॉफी में ही बना सकते हैं हिटमैन वाला रिकॉर्ड
RCB vs PBKS: आईपीएल के इस सीजन में रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने धमाल मचाने वाला काम किया है। आरसीबी ने चौथी बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई है। इस सीजन खिताबी जीत की पूरी उम्मीद है। सामने श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स है।
रजत पाटीदार ने अपनी कप्तानी से प्रभावित करने वाला काम किया है। आरसीबी ने घर से बाहर खेले गए सभी मैचों में जीत दर्ज करते हुए फाइनल तक का सफर तय कर लिया। अब देखना होगा कि क्या फाइनल में जीत दर्ज कर आरसीबी एक नया इतिहास लिख पाएगी या नहीं।

अगर आरसीबी आज फाइनल में जीत दर्ज करती है, तो रजत पाटीदार के नाम ऐसा कीर्तिमान होगा, जो रोहित शर्मा ने बनाया था। रोहित के अलावा हार्दिक पांड्या ने भी यह रिकॉर्ड हासिल किया था। आईपीएल इतिहास में पहले सीजन बतौर स्थायी कप्तान ट्रॉफी जीतने वाले कुछ खिलाड़ी हुए हैं। उनमें रजत पाटीदार का नाम शामिल हो सकता है। इन कप्तानों के बारे में भी यहां जरुर जानना चाहिए, जिन्होंने पहली बार कप्तानी करते हुए टीम को खिताबी जीत दिला दी थी।
यहाँ तीन प्लेयर्स के बारे में बताया गया है, एडम गिलक्रिस्ट का नाम भी शामिल किया जा सकता था लेकिन उन्होंने पहली बार आधे सीजन डेक्कन चाजर्स की कप्तानी की थी लेकिन जीत नहीं मिली थी। इसके बाद अगले सीजन उनकी कप्तानी में डेक्कन चार्जर्स ने आईपीएल का टाइटल अपने नाम कर लिया था।
शेन वॉर्न (2008): राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाई, यह आईपीएल इतिहास का पहला ही सीजन था, जिसे राजस्थान ने जीतकर इतिहास रच दिया था। अब शेन वॉर्न इस दुनिया में नहीं हैं।
रोहित शर्मा (2013): मुंबई इंडियंस की कप्तानी बीच सीजन में संभाली और उन्हें पहला आईपीएल खिताब दिलाया।
हार्दिक पंड्या (2022): गुजरात टाइटन्स को उनके डेब्यू सीजन में खिताब दिलाया। अगले साल भी टीम को वह फाइनल तक लेकर गए थे लेकिन खिताबी जीत दिलाने में सफल नहीं हो पाए।












Click it and Unblock the Notifications