RCB vs MI Match Prediction: मुंबई लगातार 10 बार गंवा चुकी है ओपनिंग मैच, इस बार खत्म होगा हार का सिलसिला?
आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने 2013 से लेकर 2022 तक लगातार 10 साल ओपनिंग मुकालबा गंवाया है। ऐसे में इस बार मुंबई किसी भी कीमत पर इस मैच को जीतने की उम्मीद के साथ मैदान में उतरेगी। वहीं इस बार आरसीबी की खिताब पर नजरें हैं।

IPL 2023, RCB vs MI Match Prediction: वैसे तो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) का हर मुकाबला रोमांचक होता है, लेकिन जब बात रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस की आती है, तो दर्शकों का उत्साह काफी ज्यादा बढ़ जाता है। आईपीएल के 16वें सीजन में आज रविवार के दिन क्रिकेट प्रेमियों को सुपर संडे का दूसरा मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच देखने को मिलेगा। बैंगलोर अपने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर मुंबई का सामना करने के लिए तैयार है, जबकि बीते 10 साल से लगातार ओपनिंग मुकाबला हारती आ रही मुंबई किसी भी कीमत पर इस मैच को जीतने की उम्मीद के साथ मैदान में उतरेगी।
मुंबई इंडियंस के लिए मुश्किल भरा साबित हुआ है ओपनिंग मैच
दरअसल, मुंबई इंडियंस अपने आईपीएल 2023 सीजन की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ करने जा रही है। नए सीजन का पहला गेम पिछले एक दशक में पांच बार के चैंपियन के लिए काफी मुश्किल भरा रहा है। पिछले साल (2022) भी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम अपना पहला मुकाबला हार गई थी। टीम ने आखिरी बार 2012 में टूर्नामेंट का शुरुआती गेम जीता था। मुंबई ने तब से पांच खिताब जीते हैं, इसलिए ओपनिंग गेम का नतीजा आखिरी परिणाम नहीं है। अगर टीम इस बार भी अपना ओपनिंग मुकाबला गंवाती है तो एक झटका जरूर लगेगा।
लगातार 10 ओपनिंग मुकाबले गंवा चुकी है मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस को अपने घातक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की कमी जरूर खल सकती है। हालांकि, टीम के पास अपने स्टार जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में जोफ्रा आर्चर और जेसन बेहरेनडॉर्फ मौजूद हैं। ऐसे में अगर जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) अपनी लय को बरकरार रखते हैं तो MI इस बार खिताब के लिए मजबूत दावा पेश कर सकती है। अगर टीम पहले गेंदबाजी करती है तो उनके पास एक बड़ा मौका हो सकता है, लास्ट में भारी बल्लेबाजी के दम पर इस मुकाबले को टीम अपने नाम कर सकती है। टीम ने 2013 से लेकर 2022 तक लगातार 10 साल ओपनिंग मुकालबा गंवाया है, इस रिकॉर्ड में अगर इजाफा होता है, तो मुंबई की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
कौन जीतेगा आरसीबी बनाम एमआई मैच
आईपीएल 2023 में अब तक खेले गए तीन मैचों में घरेलू टीम ने जीत हासिल की है और यह ट्रेंड रविवार को भी जारी रहने की संभावना है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में घरेलू परिस्थितियों से परिचित होने के अलावा बैंगलोर की टीम मुंबई इंडियंस की तुलना में बेहतर साबित हो सकती है। बुमराह की कमी मुंबई इंडियंस को न सिर्फ पहले मैच में बल्कि पूरे टूर्नामेंट में महसूस होगी। वहीं दूसरी ओर विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डू प्लेसिस जैसे धुरंधरों से सजी आरसीबी की खिताब पर नजरें हैं। अगर इस बार आरसीबी दबाव में भी शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखती है, तो परिणाम बदल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications