RCB vs LSG: इकाना में लखनऊ को मात देना आरसीबी के लिए नहीं होगा आसान, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
IPL: आईपीएल में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ंत होगी। पिछले मैच में आरसीबी को अपने घर में एलएसजी के हाथों हार मिली थी।

IPL 2023, RCB vs LSG Match: आईपीएल के मैच नंबर-43 में आज, 1 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ंत होगी। पिछले मैच में आरसीबी को अपने घर में एलएसजी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में आज दोनों ही टीमों के बीच एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें 4 में जीत और चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वर्तमान में आरसीबी अंक तालिका में छठे स्थान पर है। आरसीबी को पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 21 रनों से हार मिली थी। आरसीबी का बल्लेबाजी विभाग अभी भी लय में नहीं है, क्योंकि टीम में विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस और मैक्सवेल के अलावा अन्य कोई भी जिताऊ पारी नहीं खेल रहा है। इसके अलावा गेंदबाजी विभाग भी डेथ ओवर्स के समय कमजोर दिख रहा है।
वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें तो टीम फिलहाल मजबूत स्थिति में है। अब तक खेले गए 8 मैचों में 5 जीत और 3 हार के साथ एलएसजी पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। एलएसजी ने अपना पिछला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ 56 रन से जीता था। टीम के लिए स्टोइनिस और मेयर्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 257 के विशाल स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। इस खेल में आने से उनका आत्मविश्वास ऊंचा होगा। एक बार फिर हम उम्मीद कर सकते हैं कि ये दोनों टीमें बहुत ही करीबी मुकाबले में उतरेंगी।
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, नवीन-उल-हक, रवि बिश्नोई, आवेश खान, यश ठाकुर।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग इलेवन
विराट कोहली (कप्तान), शाहबाज़ अहमद, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, वानिन्दु हसरंगा, डेविड विली, विजयकुमार वैशाक, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज।












Click it and Unblock the Notifications