RCB vs GT: कोहली ने उखाड़ दिया स्टंप, बल्लेबाज को पलक झपकते ही किया रन आउट, देखें वीडियो

RCB vs GT: विराट कोहली अपनी बल्लेबाजी के लिए काफी मशहूर हैं और वर्ल्ड क्रिकेट में कई कीर्तिमान उन्होंने अपने नाम किये हैं। बैटिंग करने के अलावा फील्डिंग के दौरान वह फैन्स का काफी मनोरंजन करते हैं और गेंद करीब आते ही फुर्ती भी दिखाते हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

गुजरात के सेट बल्लेवाज शाहरुख़ खान को विराट कोहली की चीते जैसी फुर्ती से रन आउट करते हुए वापस पवेलियन की राह दिखा दी। यह बल्लेबाज 24 गेंदों का सामना करते हुए 37 रन के निजी स्कोर पर आउट हुआ। शाहरुख़ के साथ उस समय राहुल तेवतिया बैटिंग कर रहे थे।

Virat Kohli

तेरहवें ओवर की चौथी गेंद को तेवतिया ने पॉइंट और कवर की तरफ हल्के हाथों से धकेल दिया था। इसके बाद शाहरुख़ नॉन स्ट्राइक एंड से भाग खड़े हुए। कोहली ने तुरंत गेंद पर झपटते हुए इसे नॉन स्ट्राइक छोर पर सीधा विकेटों में मार दिया और बल्लेबाज की कहानी समाप्त हो गई।

कोहली के रन आउट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो गया और वह उसी समय से ट्रेंड लिस्ट में भी आ गए। बल्लेबाज को वापस क्रीज पर आने का कोई मौका मिलता, उससे पहले गेंद ने विकेटों की बत्ती जलाकर काम तमाम कर दिया था।

आरसीबी ने टॉस जीतकर इस मैच में पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इसके बाद गुजरात के रिद्धिमान साहा 1 और शुभमन गिल महज 2 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। यहाँ से कुछ विकेट और गिरे। गुजरात की स्थिति खराब होती चली गई। शाहरुख़ ने 37 और मिलर ने 30 रन बनाए।

राहुल तेवतिया के बल्ले से 35 रनों की पारी आई। उनके अलावा राशिद खान ने भी 18 रनों की पारी खेली। निचले क्रम से गुजरात के लिए रन आए लेकिन अंतिम ओवर तक टीम 147 के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। मोहम्मद सिराज और यश दयाल ने 2-2 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+