RCB vs GT: रूठी किस्मत ने किया साई सुदर्शन का शिकार, धर्मशाला में 19 सालों के IPL इतिहास का सबसे अजीब आउट

RCB vs GT: आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच धर्मशाला में एक बेहद रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली। इस नॉकआउट मैच में कई ऐसे पल आए जिसने फैंस को हैरान कर दिया। जहां एक तरफ बल्लेबाजों ने रनों की बारिश की, वहीं दूसरी तरफ क्रिकेट इतिहास के सबसे अनोखे और दुर्भाग्यपूर्ण विकेटों में से एक नजारा भी मैदान पर देखने को मिला।

धर्मशाला के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इतिहास रच दिया। आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह आईपीएल के प्लेऑफ इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। बेंगलुरु की तरफ से रजत पाटीदार ने महज 33 गेंदों में 93 रनों की तूफानी पारी खेलकर गुजरात के गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।

Sai Sudharsan

किस्मत ने नहीं दिया साई सुदर्शन का साथ

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद खराब और हैरान करने वाली रही। शानदार फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन तीसरे ओवर में जेकब डफी की गेंद पर अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए। उन्होंने एक बेहतरीन कट शॉट खेला और गेंद बाउंड्री पार चली गई, लेकिन शॉट मारते वक्त उनके हाथ से बल्ला छिटककर सीधे स्टंप्स पर जा लगा और वह हिट-विकेट हो गए।

संगकारा भी हुए थे ऐसे आउट

अक्सर शॉट जड़ने के बाद बल्ला हाथ से निकलकर पीछे की तरफ जाते हुए कम ही देखा जाता है। सुदर्शन शॉट खेलकर गेंद को बाउंड्री पार भेज चुके थे लेकिन ग्लव्स से बैट निकलकर पीछे गया और विकेट में लगते ही उनको आउट दिया गया। इसी तरह की घटना एक बार इंटरनेशनल क्रिकेट में कुमार संगकारा के साथ हुई थी। भारत के खिलाफ कॉम्पैक कप में संगकारा इसी तरह आउट हुए थे।

अच्छी फॉर्म में थे सुदर्शन

साई सुदर्शन का इस तरह आउट होना गुजरात के लिए बहुत बड़ा झटका था, क्योंकि वह पिछली पांच पारियों से लगातार अर्धशतक बना रहे थे। वह केवल 14 रन ही बना सके। इस अनोखे विकेट के साथ ही सुदर्शन आईपीएल नॉकआउट इतिहास में हिट-विकेट होने वाले महज दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले साल 2025 में जीटी के ही कुसल मेंडिस इस तरह आउट हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+