RCB vs GT: बारिश ने बढ़ाई RCB की टेंशन, टूट सकता है प्लेऑफ खेलने का सपना
RCB vs GT, IPL 2023: गुजरात टाइटंस के खिलाफ आरसीबी को रविवार को प्लेऑफ के लिहाज से एक बेहद ही अहम मुकाबला खेलना है।

RCB vs GT, Bengaluru Weather, Rain Forecast and Pitch Report: आईपीएल में अब प्लेऑफ के मुकाबले शुरू होने वाले हैं। प्लेऑफ के लिए दो टीमों ने अपनी जगह पक्की कर ली है। गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर लिया है। जबकि तीसरे और चौथे स्थान के लिए अभी भी लड़ाई जारी है।
आरसीबी के लिए जीत जरूरी: गुजरात टाइटंस के खिलाफ 21 मई को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी को अपना आखिरी लीग मैच खेलना है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आरसीबी के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। आरसीबी ने अपने पिछले दोनों ही मुकाबलों में जीत हासिल की है और ऐसे में टीम की कोशिश तीसरी जीत दर्ज कर प्लेऑफ में एंट्री करने की होगी।
मैच से पहले बढ़ी टेंशन: गुजरात के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले आरसीबी के लिए मुश्किल बढ़ गई है। आरसीबी की टीम के लिए प्लेऑफ की राह उसकी जीत पर निर्भर करेगी। लेकिन शनिवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारी बारिश हुई है। मैच से पहले बारिश होने के कारण टीम की चिंताएं बढ़ गई है।
टूट सकता है प्लेऑफ खेलने का सपना: विराट कोहली इस सीजन कमाल के फॉर्म में हैं। पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ विराट कोहली ने दमदार शतक जड़कर टीम को जीत दिलाने का काम किया था। लेकिन रविवार को होने वाले मैच में बारिश पानी फेर सकता है। अगर ऐसा हुआ तो आरसीबी का प्लेऑफ खेलने का सपना भी टूट सकता है।
बेंगलुरु में बारिश: अगर शनिवार की तरह रविवार को भी बेंगलुरु में बारिश होती है तो गुजरात के खिलाफ खेले जाने वाला मुकाबला रद्द हो जाएगा। ऐसे में आरसीबी के पास अंक तालिका में 15 अंको हो जाएंगे और 15 अंक के साथ आरसीबी के लिए प्लेऑफ में क्वालीफाई करना काफी मुश्किल हो जाएगा। लखनऊ अगर केकेआर से हार भी जाती है तो लखनऊ का नेट रनरेट आरसीबी से बहुत अच्छा है। ऐसे में आरसीबी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications