'ठुकरा के मेरा प्यार, इंतकाम देखेगी,' सिराज की घातक गेंदबाजी के बाद RCB का बना मज़ाक, मजेदार मीम्स की बाढ़
RCB vs GT: आरसीबी ने इस बार अपने तूफानी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को रिलीज करने के बाद वापस नहीं खरीदा और गुजरात टाइटंस ने उनको अपने साथ जोड़ लिया। आरसीबी के खिलाफ गुजरात के लिए खेलते हुए सिराज ने नई गेंद के साथ कहर बरपा दिया।
सिराज ने शुरुआती तीन ओवरों में ही 2 विकेट लेकर आरसीबी को मजबूत शुरुआत करने से रोक दिया। इसके बाद अन्य गेंदबाजों ने भी अपना जलवा दिखाया। सिराज के प्रदर्शन की चर्चा सोशल मीडिया पर देखने को मिली और आरसीबी को ताने भी मारे गए।

आरसीबी के मीम भी बनाए गए और सिराज को हीरो के रूप में प्रदर्शित किया। विकेट गिरने की शुरुआत कोहली के आउट होने से हुई। उनको अरशद खान ने सीमा रेखा पर कैच करा दिया। इसके बाद देवदत्त पडीक्कल और फिल साल्ट दोनों को सिराज ने आउट कर चलता किया।
इस क्रम में इशांत शर्मा का नाम भी शामिल है। इशांत ने आरसीबे के कप्तान रजत पाटीदार को पगबाधा आउट कर दिया। स्पिन विभाग में साई किशोर ने भी अपनी फिरकी का जादू बिखेरा और 22 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किये। सिराज ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 19 रन देकर 3 विकेट हासिल किये और आरसीबी को कम स्कोर पर रोकने में मदद की।
आरसीबी ने 20 ओवर खेलने के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 169 रनों का स्कोर हासिल किया। लिविंगस्टोन ने सर्वाधिक 54 रनों की पारी खेली, उनके अलावा जितेश शर्मा ने 33 और टिम डेविड ने 32 रनों की पारी खेली। इस तरह शुरुआती विकेट गिरने के बाद आरसीबी के रन आए।












Click it and Unblock the Notifications