RCB vs DC Dream11: कौन होना चाहिए आज के मैच में ड्रीम XI का कप्तान? 3 प्लेयर्स करेंगे पॉइंट्स की बारिश
RCB vs DC Dream11: आईपीएल में आज का मैच दो धांसू टीमों के बीच है और दोनों ने हे इस बार अब तक प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच यह मुकाबला कड़ी टक्कर वाला हो सकता है। आरसीबी और दिल्ली दोनों ने ही अब तक 3-3 मैचों में जीत दर्ज की है।
हालांकि आरसीबी को 4 में से 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है, दूसरी तरफ दिल्ली ने अब तक खेले सभी मैचों में जीत दर्ज की है। दिल्ली कैपिटल्स का प्रयास इस सीजन जीत का चौका लगाने की तरफ होगा। आरसीबी को एकमात्र हार घरेलू फैन्स के सामने ही मिली है। अन्य स्थानों पर आरसीबी ने मैच जीते हैं।

दोनों ही टीमों ने हर विभाग में धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया है, ऐसे में फैन्स की इच्छा भी रक रोमांचक गेम देखने की रहेगी। इस बीच ड्रीम इलेवन के प्लेयर्स भी दिलचस्प होने वाले हैं। ड्रीम इलेवन में कप्तान बनाने योग्य तीन प्लेयर्स के बारे में जिक्र यहाँ किया गया है, उनके बारे में आपको जरुर जानना चाहिए।
विराट कोहली: इस सीजन कोहली ने शानदार फॉर्म दर्शाई है और बेंगलुरु में घरेलू फैन्स के सामने उनका बल्ला जमकर चलने की संभावना है, ऐसे में कोहली को ड्रीम इलेवन का कप्तान बनाया जा सकता है। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में वह धमाल मचा सकते हैं।
मिचेल स्टार्क: इस सीजन स्टार्क ने एक मैच में 5 विकेट लेने का कारनामा किया था और उनकी धारदार गेंदबाजी के आगे बल्लेबाज पस्त हो जाते हैं। स्टार्क अगर इस मुकाबले में सटीक लाइन और लेंथ के साथ जाने में सफल रहेंगे, तो वह भारी पड़ेंगे। ऐसे में वह कप्तान हो सकते हैं।
केएल राहुल: आराम से बैटिंग करते हुए रन बनाने वाले बल्लेबाज का नाम केएल राहुल है। उन्होंने इस सीजन धांसू प्रदर्शन किया है। टाइमिंग के सहारे खेलने वाले केएल राहुल ने गेंदबाजों में खौफ पैदा करने का काम किया है और दिल्ली के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज वही हैं। केएल राहुल ड्रीम इलेवन में कप्तान बनने लायक प्लेयर हैं।












Click it and Unblock the Notifications