IPL 2022: पुरानी टीम के खिलाफ जमकर बरसे दुबे-उथप्पा, 17 छक्के, 9 चौके लगाकर उधेड़ी RCB की बखिया
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 22वां मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के बीच खेला जा रहा है, जहां पर सीएसके की टीम अपनी पहली जीत की तलाश में उतरी है तो वहीं पर आरसीबी की टीम जीत की लय को बरकरार रखने की ओर देख रही है। दोनों टीमों के लिये यह मैच जीत-हार से ज्यादा उन खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर चर्चा में रहा जो कि पहले चेन्नई की ओर से खेल रहे थे लेकिन अब आरसीबी की टीम में शामिल हो गये हैं।

आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पिछले सीजन तक सीएसके की टीम का अहम हिस्सा थे, लेकिन इस सीजन विपक्षी टीम से खेल रहे हैं। हालांकि टॉस हारकर जब चेन्नई की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो सीएसके के बजाय आरसीबी के पुराने खिलाड़ी चर्चा में आ गये जिनके शानदार प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 4 विकेट खोकर 216 रन बनाये और सीजन का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।
और पढ़ें: GT vs SRH: फॉर्म में लौटे हार्दिक पांड्या ने दो साल बाद लगाई फिफ्टी, फिर भी नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

लगातार पांचवे मैच में सीएसके को मिली खराब शुरुआत
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिये पारी का आगाज करने आये ऋतुराज गायकवाड़ (17) लगातार चौथे मैच में अच्छा प्रदर्शन कर पाने में नाकाम रहे, हालांकि इस सीजन वो पहली बार दहांई के आंकड़े को पार कर सके। गायकवाड़ ने 16 गेंदों का सामना किया 3 चौके लगाकर 17 रन बनाये, हालांकि जोश हेजलवुड ने उन्हें एलबीडब्लयू कर वापस पवेलियन भेज दिया। इसके बाद मोइन अली (3) बल्लेबाजी करने आये लेकिन डेब्यू कर रहे सुयश प्रभुदेसाई के शानदार थ्रो की बदौलत रन आउट होकर वापस पवेलियन जाना पड़ा। खराब शुरुआत के चलते सीएसके की टीम ने पावरप्ले में इस सीजन दूसरी बार अपना न्यूनतम स्कोर खड़ा किया और सिर्फ 35 रन ही बटोर सके।

दुबे-उथप्पा ने संभाली पारी, कर दी सीजन की सबसे बड़ी साझेदारी
मोइन अली का विकेट गिरने के बाद सीएसके के सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा और शिवम दुबे ने पारी को संभालने का काम किया और तीसरे विकेट के लिये 165 रनों की साझेदारी कर डाली। इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई यह साझेदारी इस सीजन की सबसे बड़ी पार्टनरशिप बन गई है, जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर 15 छक्के और 9 चौकों का योगदान दिया। उथप्पा-दुबे की जोड़ी ने डुप्लेसिस-कोहली की जोड़ी को पीछे छोड़ा जिसने इस सीजन 118 रनों की साझेदारी की थी, तो वहीं पर शुबमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 101 रनों की पार्टनरशिप की थी। सीएसके के लिये खेलने वाले ये दोनों खिलाड़ी पहले आरसीबी का हिस्सा रहे थे लेकिन इस मैच में उन्होंने अपनी ही पुरानी टीम की बखिया उधेड़ दी।

उथप्पा ने बनाया आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर
रॉबिन उथप्पा ने अपनी इस पारी के दौरान कुल 50 गेंदों का सामना किया और 88 रनों की पारी खेलकर वापस लौटे। उथप्पा ने अपनी पारी के दौरान 9 छक्के और 4 चौके लगाने का काम किया और आईपीएल इतिहास का अपना सबसे बड़ा स्कोर बना डाला। उथप्पा ने आखिरी बार साल 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाएंटस के खिलाफ 87 रनों की पारी खेली थी, वहीं पर 2014 में आरसीबी के खिलाफ नाबाद 83, 2015 के खिलाफ नाबाद 80 और 2014 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 80 रन बनाने का कारनामा किया था। अपनी पारी के दौरान उथप्पा को जीवनदान भी मिला था जब उनका कैच पकड़ा गया था लेकिन सिराज की यह गेंद नो बॉल साबित हुई।

शतक लगाने से चूके शिवम दुबे
वहीं दूसरे छोर पर खड़े शिवम दुबे ने भी शानदार बल्लेबाजी की और आईपीएल करियर का सबसे बड़ा स्कोर बनाकर वापस लौटे। शिवम दुबे ने इस सीजन सीएसके के लिये अपनी तीसरी अर्धशतकीय पारी खेली और नाबाद 95 रन बनाकर वापस लौटे। शिवम दुबे ने अपनी पारी के दौरान 46 गेंदों का सामना किया और 5 चौके, 8 छक्के लगाकर नाबाद 95 रनों की पारी खेली। दुबे के पास इस मैच में शतक लगाने का मौका था, हालांकि वो आखिरी गेंद पर छक्का नहीं लगा सके जिसकी वजह से वो शतक पूरा नहीं कर सके।

सीएसके ने खड़ा किया सीजन का सबसे बड़ा स्कोर
शिवम दुबे और रॉबिन उथप्पा की पारियों के दम पर सीएसके की टीम ने इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया और 4 विकेट खोकर 216 रन बनाये थे। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 215 रन बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। वहीं सीएसके के लिये यह 5 मैचों में दूसरी बार है जब उसने 200 से ज्यादा के स्कोर को पार किया है, हालांकि लखनऊ के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन आज के मैच में ओस कम होने के चलते इसकी संभावना कम नजर आ रही है।
-
IPL की नई नेशनल क्रश बनीं अनन्या बिड़ला! काव्या मारन और प्रीति जिंटा की खूबसूरती भी पड़ी फीकी? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो












Click it and Unblock the Notifications