अब इस नए नाम से खेलेगी RCB, IPL 2024 से पहले बड़ा बदलाव, क्या बदलेगी किस्मत
RCB Unbox event: 19 मार्च यानी कि मंगलवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित एक प्रोग्राम में आरसीबी अनबॉक्स इवेंट में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपना नाम बदलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कर लिया है। फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस खबर की पुष्टि की। नाम के साथ फ्रेंचाइजी ने टूर्नामेंट के आगामी सीज़न से पहले एक नया लोगो भी लॉन्च किया है।
आरसीबी ने बदला नाम
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने रविवार (17 मार्च) को फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अपनी पहली ट्रॉफी जीती। स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली टीम ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) जीता है। हालांकि, आरसीबी अनबॉक्स इवेंट में मेंस टीम को लेकर खूब सारी चर्चाएं की गई है। इस इवेंट में फ्रेंचाइजी ने अपना नाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से बदलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कर लिया है।

ट्रॉफी जीतने पर नजर
विमेंस टीम के बाद अब मेंस टीम भी इस साल ट्रॉफी पर कब्जा जमाना चाहेंगे। विराट कोहली के अलावा ग्लेन मैक्सवेल, कैमरुन ग्रीन और फॉफ डु प्लेसिस से टीम को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। पिछले सीजन की बात करें तो आईपीएल 2023 रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के लिए कुछ खास नहीं रहा था। आरसीबी ने अंक तालिका में छठे स्थान पर अपना सफर खत्म किया था। लिहाजा इस सीजन टीम के खिलाड़ियों को अपना दम दिखाना होगा।
आरसीबी की प्लेइंग इलेवन
आरसीबी की प्लेइंग इलेवन: फाफ डुप्लेसिस, विराट कोहली, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, महिपाल लोमरोर, मयंक डागर, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की टीम
टीम: फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, रजत पाटीदार, सौरव चौहान, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, आकाश दीप, टॉम कुरेन, सुयश प्रभुदेसाई, मनोज भंडागे, विल जैक्स, कैमरून ग्रीन, महिपाल लोमरोर, लॉकी फर्ग्यूसन, रीस टॉपले, मोहम्मद सिराज, अल्जारी जोसेफ,विजयकुमार वैश्य, यश दयाल, राजन कुमार, कर्ण शर्मा, मयंक डागर, स्वप्निल सिंह, हिमांशु शर्मा।












Click it and Unblock the Notifications