IPL 2024 Auction: ऑक्शन में इस खिलाड़ी का नाम आते ही RCB ने जोड़ लिए हाथ, सोशल मीडिया पर छाया रिएक्शन
IPL 2024 Auction: ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ने आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को ऑक्शन के दौरान अपनी टीम में शामिल करने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपए की भारी कीमत चुकाई है, लेकिन जब ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई के ही तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का नाम आया तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने कुछ ऐसा रिएक्शन दिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
दरअसल, आईपीएल ऑक्शन के दौरान जब तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का नाम आया तो उनकी खरीददारी के लिए आरसीबी से पूछा गया, लेकिन हेजलवुड का नाम सुनते ही आरसीबी ने हाथ जोड़ लिए। जोश हेजलवुड को ऑक्शन से पहले आरसीबी ने ही रिलीज किया था।

दरअसल, जोश हेजलवुड आईपीएल 2024 नीलामी में अनसोल्ड रहे हैं। 27 आईपीएल मैच में 35 विकेट के प्रभावशाली ट्रैक रिकॉर्ड वाले जोश हेजलवुड अपने बच्चे के जन्म के लिए मार्च और अप्रैल के दौरान ऑस्ट्रेलिया में रहेंगे। उन्होंने पुष्टि की है कि वह केवल मई में उपलब्ध होंगे, जिससे उनके प्रति सभी टीमों की दिलचस्पी खत्म हो गई है। एड़ी की चोट के कारण वह आईपीएल 2023 में केवल तीन मैच ही खेल पाए थे।
मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस की चमकी किस्मत
पैट कमिंस ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में कुछ समय के लिए सबसे महंगे खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड बनाया था, जब सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान के लिए ₹20.5 करोड़ की भारी कीमत चुकाई थी। लेकिन कमिंस को इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनकी उपलब्धि मुश्किल से एक घंटे तक टिकेगी, क्योंकि उन्हें किसी और ने नहीं बल्कि उनके ऑस्ट्रेलिया टीम के साथी मिचेल स्टार्क ने पीछे छोड़ दिया, क्योंकि बाएं हाथ का तेज गेंदबाज के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ की भारी कीमत चुकाई है।












Click it and Unblock the Notifications