Video: विराट का इशारा, अनुष्का की मुस्कान! वायरल वीडियो में छिपी है RCB के फाइनल मिशन की पूरी कहानी

IPL 2025 के क्वालीफायर 1 में जब RCB ने पंजाब को धूल चटाई, तो मैदान पर सिर्फ जीत का जश्न नहीं था, वहां एक खास लम्हा भी कैद हुआ। विराट कोहली (Virat Kohli) ने कैमरे के सामने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma,) को एक खास इशारा किया, जैसे कहना चाह रहे हों- अभी एक और लड़ाई बाकी है! वो इशारा, वो मुस्कान और उस पल का वीडियो। सबकुछ अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

मुल्लांपुर के मैदान पर पंजाब किंग्स (PBKS) की ऑल-आउट अटैक रणनीति उन्हीं पर भारी पड़ी। पूरी टीम सिर्फ 101 रन पर ढेर हो गई। तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड (3/21), भुवनेश्वर कुमार (1/17) और यश दयाल (2/26) ने शानदार शुरुआत दी और फिर लेग स्पिनर सुयश शर्मा (3/17) ने मिडल ऑर्डर को तबाह कर दिया।

Virat Kohli

RCB का दमदार चेज: 10 ओवर में जीत!
फिल सॉल्ट (56* रन, 27 गेंद) ने ऐसा बैटिंग शो दिखाया कि लगा जैसे वो किसी और ही पिच पर खेल रहे हों। उन्होंने इस मैच में छह चौके और तीन छक्के ठोक दिए।

कोहली हुए क्लीन बोल्ड, लेकिन इमोशन रहा नॉट आउट
हालांकि विराट कोहली सिर्फ 12 रन पर काइल जैमीसन की गेंद पर आउट हो गए, लेकिन उनका जज्बा आउट नहीं हुआ। मैच के बाद जो इशारा उन्होंने अनुष्का की ओर किया, उसने करोड़ों RCB फैंस के दिल जीत लिए। वो इशारा था कि एक और मैच बाकी है- यानि फाइनल की कहानी बाकी है।

एक जीत, एक मिशन, और एक वादा!
RCB चौथी बार (2009, 2011, 2016 के बाद अब 2025) फाइनल में पहुंची है। अभी तक एक बार भी खिताब नहीं जीता है। लेकिन इस बार विराट का इशारा कुछ और ही कहानी कह रहा है। फाइनल 3 जून को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

रॉयल चैलेंजर्स 2016 के बाद अपने पहले फाइनल में पहुंचे हैं। आरसीबी का पहला फाइनल 2009 में हुआ था, जब डेक्कन चार्जर्स ने उन्हें छह रनों से हराया था। इसके बाद 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्णायक मैच में बेंगलुरु को 58 रनों से हराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+