17 हज़ार करोड़ से ज्यादा रकम में RCB को खरीदने की तैयारी, कौन है यह शख्स जो देगा इतनी बड़ी राशि?

RCB: आईपीएल में इस सीजन जीत दर्ज करने वाली आरसीबी को खरीदने की तैयारी चल रही है। खबरों की मानें तो एक बड़ी रकम में टीम को खरीदने के लिए कवायद शुरू हुई है। एक बड़ा सवाल यह भी है कि आरसीबी को खरीदने की मंशा किसने दिखाई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरसीबी की कीमत 17 हजार 700 करोड़ रुपये से भी ज्यादा लगाई गई है। इसे खरीदने के लिए भारत के एक बड़े बिजनेसमैन ने रूचि दिखाई है। यह वही बिजनेसमैन है जिसकी कंपनी ने कोरोनाकाल में वैक्सीन का निर्माण किया था।

RCB

RCB को कौन खरीदना चाहता है

इस शख्स का नाम अदार पूनावाला है, जिन्होंने लंदन में बड़ा अमाउंट अपना घर खरीदने के लिए कर दिया था। सीएनबीसी-टीवी18 की एक रिपोर्ट के अनुसार पूनावाला अकेले ही आरसीबी को खरीदने के लिए तैयार हुए हिं। वह पूनावाला सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया के सीईओ भी हैं। डियाजियो के पास इस समय आर सीबी का मालिकाना हक है, कंपनी आरसीबी को अपना मुख्य बिजनेस नहीं मानती है।

अदार पूनावाला दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी के प्रमुख हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान उनकी कंपनी ने कोविशील्ड वैक्सीन तैयार की थी। पूनावाला एक पारसी परिवार से हैं। उनके पिता, साइरस पूनावाला, ने 1966 में सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (SII) की स्थापना की थी। इससे पहले वह घोड़ों के कारोबार से पैसा कमाते थे। अदार को भी घुड़सवारी का बेहद शौक है, और उनके 200 एकड़ के फार्महाउस में कई घोड़े भी हैं। पिछले साल वह उस समय सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने लंदन में ₹1,446 करोड़ की कीमत वाला एक आलीशान घर खरीदा था।

कितने अमीर हैं अदार पूनावाला

खबरों के अनुसार पूनावाला के पास पैसे की कोई कमी नहीं है, अनुमान के मुताबिक़ उनकी नेटवर्थ 1 लाख 13 हजार करोड़ से भी ज्यादा है। ऐसे में उनके लिए एक आईपीएल टीम को खरीद लेने कोई बड़ी बात नहीं है, हालांकि इस मामले को लेकर उनकी तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+