तो क्या कुंवारा ही रहना पड़ेगा? फैन की पोस्ट वायरल- RCB के ट्रॉफी जीतने तक शादी नहीं करूंगी

नई दिल्ली, 29 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम आईपीएल में एक बार फिर खाली हाथ लौटी है क्योंकि उनको दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने हरा दिया। इसके साथ ही आरसीबी का आईपीएल टाइटल का इंतजार करने का सिलसिला और लंबा बढ़ गया है। इस सीजन में आरसीबी के पास नए कप्तान के तौर पर फाफ डू प्लेसिस थे और उन्होंने लीग मैचों में चौथे स्थान पर रहकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया और फिर एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जेंट्स को भी हरा दिया।

तब तक मैं शादी नहीं करूंगी

तब तक मैं शादी नहीं करूंगी

हालांकि वे दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स से आगे नहीं जा सके। अब आरसीबी फैन की एक पुरानी इमेज वायरल हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस पोस्ट में आप एक महिला को पोस्टर लिए देख सकते हैं जिस पर लिखा है- जब तक आरसीबी आईपीएल फाइनल की ट्रॉफी नहीं जीतेगी तब तक मैं शादी नहीं करूंगी।

अब आरसीबी को इतना लंबा इंतजार हो चुका है, अगले साल भी यह टीम जीतेगी या नहीं, कोई नहीं जानता, ऐसे में इस महिला की पोस्ट अपने आप में काफी दिलचस्प हो गई है। क्या आरसीबी के ना जीतने तक यह महिला कुंवारी ही रहेगी?

Recommended Video

    IPL 2022: Final मुकाबले में दोनों टीमों के कई खिलाड़ियों के पास इतिहास रचने का मौका | वनइंडिया हिंदी
    ऐसे कैसे काम चलता रहेगा

    ऐसे कैसे काम चलता रहेगा

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बल्लेबाज विराट कोहली से भीकाफी उम्मीदें थीं। वह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्वालीफायर 2 में कप्तान फाफ डु प्लेसिस के साथ बल्लेबाजी करने उतरे। ट्रेंट बोल्ट द्वारा फेंके गए शुरुआती ओवर में, कोहली ने अपने पैड से गेंद को डीप-स्क्वायर लेग पर छक्का लगाया और ऐसा लग रहा था कि बल्लेबाज आज कुछ कर देगा। हालांकि, अगले ही ओवर में 33 वर्षीय खिलाड़ी को प्रसिद्ध कृष्णा ने महज 7 रन बनाकर आउट कर दिया।

    कोहली से सब मायूस

    कोहली से सब मायूस

    जब फैंस को कोहली से पूरी उम्मीदें थी तब उन्होंने विकेटकीपर संजू सैमसन को एक आसान कैच देते हुए पवेलियन की राह अपना ली।

    भारत के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग और पार्थिव पटेल ने इस पूरे सीजन में कोहली के आउट होने की चर्चा की। सहवाग ने आगे कहा कि कोहली ने शायद अपने पूरे करियर की तुलना में आईपीएल के इस सीजन में ज्यादा गलतियां की हैं।

    फिर मिलने का वादा कर विदा हुए

    फिर मिलने का वादा कर विदा हुए

    कोहली ने भी सीजन खत्म होने के बाद आरसीबी मैनेजमेंट और फैंस को धन्यवाद दिया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "कभी-कभी आप जीतते हैं, और कभी-कभी आप नहीं करते हैं, लेकिन 12वीं मैन आर्मी (फैंस), आप शानदार रहे हैं, हमेशा हमारे पूरे अभियान में हमारा समर्थन करते हैं। आप क्रिकेट को खास बनाते हैं। सीखना कभी बंद नहीं होता है।"

    "मैंनेजमेंट, सपोर्ट स्टाफ और इस अद्भुत फ्रैंचाइजी का हिस्सा बनने वाले सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद। अगले सीजन में मिलते हैं।"

    यह भी पढ़ें- राशिद खान ने चुना अपने जैसा एक गेंदबाज, जो भारतीय टीम में जाकर खूब नाम कमाएगा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+