राशिद खान ने चुना अपने जैसा एक गेंदबाज, जो भारतीय टीम में जाकर खूब नाम कमाएगा
अहमदाबाद, 29 मई: गुजरात टाइटंस की टीम ने अगर किसी एक खिलाड़ी पर बहुत अच्छे से निवेश किया है तो वह हैं राशिद खान। खान को सनराइजर्स ने रिलीज कर दिया और फिर मोटी रकम देकर टाइटंस ने उनको प्री ऑक्शन ड्रॉफ्ट के तहत हासिल कर लिया। टी20 के बादशाह गेंदबाज राशिद को अब बल्लेबाज ने पढ़ लिया है, इसलिए विकेट उतने नहीं मिलते लेकिन जो सबसे अहम बात है, वह है राशिद का रन रेट, जो बेहद सटीक रहता है। पूरे सीजन में राशिद ने कसी हुई बॉलिंग की, उनका सबसे बड़ा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ फाइनल होगा।
Recommended Video

राशिद खान जैसा गेंदबाज
गुजरात टाइटंस ने अपने पहले मैच में आईपीएल 2022 के फाइनल में जगह बना ली है और अहमदाबाद में 2008 के चैंपियन राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। बेहतरीन जीटी गेंदबाजों में से एक राशिद खान ने हाल ही में भारतीय प्रतिभाओं के बारे में खुलासा किया जो आने वाले वर्षों में राष्ट्रीय टीम में जगह बना सकती हैं। जीटी के लिए अब तक 15 मैचों में 18 विकेट लेने वाले खान ने रवि बिश्नोई की स्किल की सराहना की।

कद-काठी भी राशिद खान जैसी
बिश्नोई भी राशिद जैसे गेंदबाज हैं। दाए हाथ ले कलाई का इस्तेमाल करके लेग स्पिन फेंकते हैं। गुगली भी काफी कराते हैं और कद-काठी भी राशिद खान जैसी है।
खान के अनुसार लखनऊ सुपर जायंट्स के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने उनसे कई मौकों पर बात की, राशिद ने आने वाले वर्षों में भारत टीम के लिए भी रवि द्वारा अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई है। बिश्नोई ने अपने एलएसजी के लिए 14 मैचों में 13 विकेट चटकाए। एलएसजी को एलिमिनेटर में नॉकआउट किया गया।

आने वाले सालों में वह भारत के लिए एक बड़े स्टार साबित होंगे
राशिद खान ने क्रिकेट डॉट कॉम के हवाले से कहा, "बिश्नोई एक युवा प्रतिभा है। मैंने उनसे काफी बार बात की है। आने वाले सालों में वह भारत के लिए एक बड़े स्टार साबित होंगे। यदि वह अपनी स्किल पर भरोसा करते हैं और उसको बैक करना जारी रखते हैं, तो वह निश्चित रूप से भारत के लिए एक बड़े गेंदबाज होगा।"

युजवेंद्र चहल की भी सराहना की
राशिद ने भारत के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की भी सराहना की जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में आरसीबी के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। अफगानिस्तान के स्टार ने कहा कि कैसे चहल ने आरसीबी के साथ-साथ भारत के लिए भी महत्वपूर्ण ओवर फेंके और अपनी स्किल का शानदार प्रदर्शन किया। वानिंदु हसरंगा और चहल के पास इस समय 26 विकेट हैं और वे विकेट लेने में टॉप पर हैं। चहल के पास एक और खेल बाकी है, उम्मीद है वह रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

सर्वश्रेष्ठ स्पिनर हैं चहल
उन्होंने कहा, "निश्चित रूप से, जिस तरह से चहल ने आरसीबी और भारत के लिए प्रदर्शन किया, वह सर्वश्रेष्ठ स्पिनर है। उन्होंने भारत और आरसीबी के लिए कठिन ओवर फेंके, जो बहुत मुश्किल है। उन्होंने ज्यादातर मैच बैंगलोर में खेले हैं, जो एक छोटा मैदान है, और उन्होंने शानदार ढंग से अपना कौशल दिखाया।"
यह भी पढ़ें- बटलर का तूफान कहीं GT को उड़ा ना दे, संगकारा ने कहा- मैंने IPL इतिहास में ऐसी बैटिंग देखी नहीं












Click it and Unblock the Notifications