CSK की कप्तानी मिलने पर बोले रविंद्र जडेजा- मैं धोनी की बराबरी नहीं कर सकता

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-15 की शुरूआत 26 मार्च से होने जा रही है, लेकिन इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स को नया कप्तान मिला है। महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है, साथ ही अब रविंद्र जडेजा कप्तान बन गए हैं। 12 सत्र तक अगुवाई करने के बाद चार खिताब दिलाने और पांच बार उप विजेता बनाने वाले धोनी के बाद अब जिम्मेदारी जडेडा पर आई है। वैसे तो जडेजा को कप्तान बनाने की अटकलें पहले ही लग गई थीं, जो अब सही साबित हुईं। वहीं कप्तानी मिलने पर जडेजा ने खुशी जाहिर की, साथ ही कहा कि जो धोनी ने सीएसके लिए किया है वो उसकी बराबरी नहीं कर सकते।
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : मोईन अली को मिली वीजा मंजूरी, जानिए कब खेल पाएंगे CSK के लिए

मुझे घबराने की जरूरत नहीं
जी हां, सीएसके ने अपने ट्विटर पर इसका वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में जडेजा काफी खुश नजर आ रहे हैं। जडेजा ने कहा, ''मुझे यह एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। मैं धोनी की बराबरी नहीं कर सकता। उन्होंने जो अपनी कप्तानी में सीएसके के लिए जो किया है उसकी बराबरी नहीं हो सकती है, लेकिन मुझे घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि धोनी अभी भी हमारे साथ हैं। मुझे किसी भी चीज की जरूरत होगी तो मैं उनके पास जाऊंगा। मेरे मन में जो भी सवाल आएंगे तो उसका जवाब मुझे माही भाई से ही मिलेगा। वो मेरे साथ ही हैं तो मुझे मुश्किल नहीं आने वाली है। उन्होंने सीएसके सेटअप में भविष्य को भरने के लिए एक बड़ी विरासत स्थापित की है।''

धोनी ने खुद लिया जडेजा को कप्तानी साैंपने का फैसला
इससे पहले सीएसके ने बयान जारी करते हुए कहा था, ''धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी किसी अन्य खिलाड़ी को सौंपने का फैसला किया है। उन्होंने टीम की कमाल साैंपने के लिए जडेजा को चुना है। जडेजा 2012 से टीम का अभिन्न अंग रहे हैं और वह सीएसके का नेतृत्व करने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी होंगे।''

बहुमूल्य हैं जडेजा
बतौर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा चेन्नई सुपर के लिए बहुमूल्य खिलाड़ी हैं। वह टीम के लिए 146 मुकाबले खेल चुके हैं। उनके नाम 109 विकेट हैं और उन्होंने 137 के स्ट्राइक रेट से 1480 रन भी बनाए हैं। जडेजा को सीएसके द्वारा 16 करोड़ में रिटेन किया गया है। इसके अलावा चेन्नई ने धोनी की कप्तानी में शानदार खेल दिखाया है। चेन्नई ने उनकी कप्तानी में 213 मुकाबलों में से 130 में जीत हासिल की थी। इसके अलावा जडेजा चेन्नई के तीसरे कप्तान होंगे। इससे पहले रैना भी 6 मुकाबलों में धोनी की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभाल चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications