IPL 2022 : मोईन अली को मिली वीजा मंजूरी, जानिए कब खेल पाएंगे CSK के लिए
नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी मोइन अली को वीजा मिल गया है। वह गुरुवार को मुंबई पहुंचेंगे। हालांकि अली पहला मैच नहीं खेल पाएंगे जो 26 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला जाएगा। मोईन अली लंदन में भारतीय उच्चायोग द्वारा वीजा की मंजूरी का इंतजार कर रहे थे, उन्होंने लगभग एक महीने पहले इसके लिए आवेदन किया था। हालांकि, उन्हें वीजा मंजूरी मिलने में देरी मिल गई।

अली के पिता मुनीर अली ने कहा, "उसने कल अपने कागजात उठाए और उड़ान भरने के लिए तैयार है।" वहीं फ्रैंचाइज़ी के सीईओ कासी विश्वनाथन ने कहा, "वह शाम को मुंबई पहुंचेंगे और सीधे आइसोलेशन में चले जाएंगे।" विश्वनाथन ने कहा, "वह कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, लेकिन हमें खुशी है कि सारी अनिश्चितता खत्म हो गई है।" इस बीच, अली के पिता ने वीजा देरी से मिलने पर नाराजगी व्यक्त की।
यह भी पढ़ें- जब दिल्ली और मुंबई के बीच होगी टक्कर तो इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजरें
मोईन अली अब 27 मार्च को टीम के साथ जुड़ सकते हैं। फिर वह 31 मार्च को आईपीएल की शुरुआत करने वाले लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेलते हुए नजर आएंगे। मोईन की अनुपलब्धता का कारण बीसीसीआई द्वारा निर्धारित कोविड -19 प्रोटोकॉल हैं, जो टूर्नामेंट के लिए बायो-सिक्योर बबल में जाने से पहले किसी के लिए तीन-दिवसीय संगरोध को अनिवार्य करते हैं।
इससे पहले विश्वनाथन ने 23 मार्च को पुष्टि की थी, "वह निश्चित रूप से पहले गेम के लिए बाहर हो गए हैं। हमें विश्वास था कि उन्हें सोमवार (21 मार्च) को पेपर मिल जाएगा। अगर वह आज (बुधवार, 23 मार्च) को मिल भी जाता है, तो वह कल (24 मार्च) तक ही पहुंच सकता है और क्वारंटाइन में जा सकता है। वह पहले मैच से चूक जाएगा लेकिन हमें उम्मीद है कि उसे जल्द ही वीजा मिल जाएगा।''












Click it and Unblock the Notifications