बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए रवींद्र जडेजा, बाएं हाथ के ही इस ऑलराउंडर को मिली टीम में जगह

Ravindra jadeja Ruled out from Bangladesh tour बांग्लादेश के खिलाफ 4 दिसंबर से शुरू हो रही तीन वनडे मैचों की सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, टीम के धाकड़ ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा टीम से बाहर हो गए हैं। espncricinfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जडेजा अभी घुटने की चोट से पूरी तरह उभर नहीं पाए हैं। हाल-फिलहाल में उनके घुटने की सर्जरी हुई थी, जिससे वो अभी तक रिकवर नहीं हो पाए हैं।

ravindra jadeja Ruled out

टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे जड्डू?

आपको बता दें कि जडेजा को एशिया कप के दौरान चोट लगी थी, जिसकी वजह से उन्हें ग्रुप राउंड में ही बीच में ही टूर्नामेंट छोड़ना पड़ा था। इसके बाद उन्हें टी20 विश्व कप के लिए भी टीम में नहीं चुना गया। टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद जडेजा को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए भी टीम में नहीं चुना गया था, लेकिन उन्हें बांग्लादेश दौरे के लिए वनडे और टेस्ट टीम के लिए चुना गया था। अभी जडेजा वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। माना जा रहा है कि वो टेस्ट सीरीज तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे।

शाहबाज अहमद को मिला मौका

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए जडेजा की जगह टीम में चयनकर्ताओं ने लेफ्ट आर्म स्पिनर और बाएं हाथ के ही बल्लेबाज शाहबाज अहमद को जगह दी है। शाहबाज अहमद ने सितंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के दौरान ही अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। साथ ही शाहबाज अभी न्यूजीलैंड में आगामी वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा भी हैं।

विजय हजारे ट्रॉफी में चमके थे शाहबाज

शाहबाज को उनके विजय हजारे ट्रॉफी में किए गए शानदार प्रदर्शन की वजह से टीम में चुना गया है। विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने 6 मैचों में 4.87 की इकॉनमी से रन देते हुए 11 विकेट लिए थे और बल्लेबाजी के दौरान दो अर्द्धशतक भी लगाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+