रविन्द्र जडेजा या रिवाबा जडेजा, कौन है ज्यादा अमीर? दोनों की नेटवर्थ में रात-दिन का अंतर

Ravindra Jadeja and Rivaba Jadeja: चीते की रफ्तार वाली फील्डिंग, बिजली की गति वाली बैट स्विंग और एक मिनट में ओवर डालने वाले धमाकेदार ऑल राउंडर रविन्द्र जडेजा मैदान से बाहर भी एक्टिव रहते हैं। उनको घोड़े रखने के शौक है और घर में अस्तबल बना हुआ है, जिसमें अलग-अलग घोड़े हैं। ज्यादातर वह घर में ही रहना पसंद करते हैं।

क्रिकेट के मैदान पर धमाल मचाने वाले रविन्द्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा सियासी मैदान पर चौके-छक्के लगा रही हैं। वह गुजरात के जामनगर विधानसभा सीट से बीजेपी की टिकट पर जीतकर एमएलए बनी थीं और अपना काम कर रही हैं।

ravindra jadeja and rivaba

जडेजा ने क्रिकेट से नाम और पैसा दोनों कमाया है, दूसरी तरफ उनकी पत्नी ने राजनीति में कदम रखने के बाद नाम कमाया है। दोनों का अलग काम है, अलग जिम्मेदारियां हैं। बेहद कम मौके होते हैं, जब रिवाबा अपने पति का समर्थन करने के लिए स्टेडियम में मौजूद होती हैं। दोनों के पास धन की भी कमी नहीं है, ऐसे में नेटवर्थ जानना अहम है।

Ravindra Jadeja की कमाई

रविन्द्र जडेजा की कमाई का काफी हिस्सा क्रिकेट से ही आता है। इनमें बीसीसीआई अनुबंध, इंटरनेशनल मैचों की फीस और आईपीएल की सैलरी शामिल है। इसके बाद उनका कमाई का जरिया विज्ञापन है। जब कोई प्लेयर इस मुकाम पर होता है, तो ब्रांड्स भी पीछे भागने लगते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार वह 120 से लेकर 125 करोड़ तक के मालिक हैं। अभी जडेजा इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव हैं, तो उनकी नेटवर्थ में और वृद्धि होने वाली है।

Ravindra Jadeja का बीसीसीआई अनुबंध

बोर्ड के अनुबंध में उनका नाम ए प्लस वाले प्लेयर्स में हैं। जहाँ 7 करोड़ रुपये साल के मिलते हैं। इसके अलावा टेस्ट मैच से 15 लाख और एकदिवसीय मुकाबला खेलने पर 6 लाख मिलते हैं। टी20 से 3 लाख हर मैच से मिलते थे लेकिन इस प्रारूप से उन्होंने सन्यास ले लिया है। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स ने रविन्द्र जडेजा को 18 करोड़ की रकम देकर रिटेन किया था।

ब्रांड्स की बात करें, तो उन्होंने बड़े नामों के साथ काम किया है। उनमें लाइफ ओके, इनक्रेडिबल इंडिया, मिंत्रा, एमआरएफ, एम्ब्रान, भारतपे, आदि हैं। इन ब्रांड्स के साथ काम करने पर उन्होंने करोड़ों की कमाई की है। उनके पास जामनगर में आलिशान घर भी है।

रिवाबा जडेजा की आमदनी

अब रिवाबा जडेजा की कमाई के बारे में बात करें, तो उन्होंने चुनावी हलफनामे में जो प्रोपर्टी बताई थी, उसमें रविन्द्र जडेजा की सम्पत्ति भी शामिल थी। उन्होंने 97 करोड़ से ज्यादा की सम्पत्ति उस समय बताई थी। रिवाबा ने खुद को फ़ूड बिजनेस से जुड़ा हुआ बताया था और सालाना 6 लाख से ज्यादा की आमदनी बताई थी। 97 करोड़ की जो प्रोपर्टी दर्शाई थी, उसमें ज्यादातर चीजें रविन्द्र जडेजा के नाम पर ही थीं। अब तो वह विधानसभा सदस्य हैं, ऐसे में गुजरात में उनको 3 लाख से ज्यादा का मासिक वेतन मिलता है। यह सालाना 36 लाख से ज्यादा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+