रविन्द्र जडेजा का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज, टेस्ट रैंकिंग में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी

Ravindra Jadeja: रविन्द्र जडेजा मैदान पर अपनी चुस्ती और फुर्ती के लिए जाने जाते हैं। ऑल राउंड क्षमता से भरपूर यह खिलाड़ी अपनी गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग से धमाल मचा विपक्षी टीम की धज्जियां उड़ाने में माहिर है। जडेजा ने अपनी इन खूबियों की वजह से एक नया इतिहास रच दिया है।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के इतिहास में जडेजा सबसे लम्बे समय तक नम्बर एक पर रहने वाले ऑल राउंडर बन गए हैं। इस स्थान पर और भी कई खिलाड़ी आए और गए लेकिन जडेजा काफी समय से इस जगह से हिल नहीं रहे हैं, उन्होंने एक नया इतिहास रच दिया है।

ravindra jadeja

वह टेस्ट क्रिकेट में 1151 दिनों से नम्बर एक ऑल राउंडर के कुर्सी पर बने हुए हैं। जडेजा का पिछले साल शानदार सीज़न रहा, उन्होंने 29।27 की औसत से 527 रन बनाए। साथ ही 24।29 की प्रभावशाली औसत से 48 विकेट भी झटके। इस खेल की बदौलत ही वह रैंकिंग में टॉप पर हैं।

जडेजा ने अपनी उपलब्धि से वर्ल्ड के कई बड़े प्लेयर्स को पीछे छोड़ दिया। जैक्स कैलिस, कपिल देव, इमरान खान जैसे खिलाड़ी अपने जमाने के धांसू ऑल राउंडर थे। जडेजा ने साल 2022 में रैंकिंग में टॉप स्थान हासिल किया था। उन्होंने वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर को पछाड़ने का काम किया था।

Ravindra Jadeja बन गए नए हीरो

400 अंकों के साथ जडेजा आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर काबिज हैं। उनका यह रिकॉर्ड उन्हें आधुनिक क्रिकेट के नायकों की लिस्ट में और मजबूती से प्रदर्शित करता है और उनके करियर में एक नई उपलब्धि जुड़ी है।

Ravindra Jadeja की धांसू फिटनेस

36 साल उम्र होने के बावजूद उनकी फिटनेस शानदार है। बाउंड्री लाइन से सीधा थ्रो आता है और उनके सामने सिंगल को डबल में बदलने की कोई हिम्मत तक नहीं करता है। उधर बुमराह गेंदबाजों की रैंकिंग में नम्बर एक पर बने हुए हैं।

टेस्ट में टॉप 10 ऑल राउंडर

  • रविंद्र जडेजा - 400 अंक
  • मेहदी हसन मिराज़ - 327 अंक
  • मार्को यानसेन - 294 अंक
  • पैट कमिंस - 271 अंक
  • शाकिब अल हसन - 253 अंक
  • जेसन होल्डर - 249 अंक
  • जो रूट - 247 अंक
  • गस एटकिंसन - 240 अंक
  • बेन स्टोक्स - 235 अंक
  • क्रिस वोक्स - 225 अंक
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+