Ravindra Jadeja का इंस्टाग्राम अचानक हुआ गायब, क्या संजू सैमसन से ट्रेड है वजह? मचा हड़कंप!
Ravindra Jadeja Instagram News: चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के फ्रेंचाइजी छोड़ने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। इन अफवाहों के बीच जडेजा का आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब हो गया है। ऐसा होने से उनके चेन्नई सुपर किंग्स छोड़ने को लेकर चल रही अटकलों को और बल मिला है। फैंस लगातार इस पर चर्चाएं कर रहे हैं।
चेन्नई की जीत में जडेजा की अहम भूमिका (Ravindra Jadeja Instagram News)
जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स की पिछली खिताबी जीतों में अहम भूमिका निभाई थी। इतना ही नहीं साल 2022 सीजन में रविंद्र जडेजा कुछ मैचों के लिए टीम की कप्तानी भी की थी। हालांकि, रिपोर्ट्स बताती हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 से पहले एक बड़ा ट्रांसफर मूव करने की तैयारी में है। जडेजा लंबे समय तक चेन्नई के साथ हैं, ऐसे में उनका बाहर जाना टीम के लिए बड़ा झटका होगा।

संजू सैमसन के साथ हो सकता है ट्रेड
खबरों के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को अपनी टीम में लाने की कोशिश कर रही है। यह एक ब्लॉकबस्टर ट्रेड हो सकता है जिसके तहत रविंद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स जा सकते हैं। इस संभावित डील में इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन के भी राजस्थान रॉयल्स में शामिल होने की बात कही जा रही है। माना जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी के बाद टीम की कमान संभालने और बल्लेबाजी इकाई को मजबूती देने के लिए चेन्नई की नजर सैमसन पर है।
अचानक इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ डी-एक्टिवेट
जडेजा के संभावित जाने की खबर से उनके फैंस पहले से ही दुखी थे। लेकिन सोमवार सुबह उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के डी-एक्टिवेट होने से फैंस की चिंता बढ़ गई है। जडेजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे और आईपीएल के दौरान अक्सर चेन्नई और फैंस के प्रति अपना प्यार जाहिर करते थे। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ CSK अधिकारी ने पुष्टि की है कि फ्रेंचाइजी सैमसन के लिए सक्रिय रूप से बातचीत कर रही है, जबकि राजस्थान रॉयल्स इस प्रस्ताव का आकलन कर रही है।
पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि टीम को चैंपियन बनाने के लक्ष्य के लिए धोनी जडेजा के ट्रेड की अनुमति दे देंगे। कैफ ने टिप्पणी की कि अगर टीम की भलाई के लिए जडेजा को कुर्बान करना पड़े, तो धोनी ऐसा करेंगे। उनका एकमात्र लक्ष्य CSK को चैंपियन बनाना है। अगर धोनी को लगता है कि टीम के लिए बेहतर विकल्प मिल रहा है तो वह यह फैसला लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications