Champions Trophy की जीत के 10 साल के जश्न में वायरल हुए रवींद्र जडेजा के 'दो शब्द'

टीम इंडिया को आईसीसी ट्रॉफी जीते हुए 10 साल हो चुके हैं। आज ही के दिन भारत ने 10 साल पहले महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी 2013 को जीता था।

यह धोनी की अगुवाई में भारत को सफेद गेंद क्रिकेट में मिली तीसरी ट्रॉफी थी और माही दुनिया के पहले कप्तान बन गए थे जिन्होंने पुरुष क्रिकेट में सभी सफेद गेंद क्रिकेट आईसीसी ट्रॉफी कब्जाई थी।

Ravindra Jadeja in champions trophy 2013

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के अलावा यह टूर्नामेंट रवींद्र जडेजा के ऑलराउंड प्रदर्शन के चलते जाना जाता है। भारत की ओर से शिखर धवन ने टॉप स्कोरर की भूमिका निभाई थी तो ऑलराउंड भूमिका में रवींद्र जडेजा थे, जिन्होंने फाइनल मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड भी जीता था।

जडेजा ने फाइनल में 25 गेंदों पर 35 रन बनाए थे और फिर गेंदबाजी में 24 रन देकर दो विकेट चटकाए थे। जडेजा टूर्नामेंट के 5 मैचों में 12.83 की औसत से 12 विकेट चटकाने में भी कामयाब रहे थे। सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले खिलाड़ी को गोल्डन बॉल दी जानी थी, इसलिए जडेजा ने फाइनल मैच में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड के अलावा गोल्डन बॉल भी हासिल की।

जडेजा ने यह दोनों प्रतिष्ठित अवार्ड भारत के चैंपियंस ट्रॉफी के जीतने के 10 साल पूरे होने के अवसर पर अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किए हैं। इस दौरान उनका दो शब्दों का कैप्शन 'गोल्डन ब्वॉय' पसंद किया जा रहा है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2013 भारत द्वारा जीती गई अंतिम आईसीसी ट्रॉफी भी साबित हुई। भारतीय टीम 2015 और 2019 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हारी है। उन्होंने 2014 के T20 वर्ल्ड कप फाइनल में भी हार पाई थी। इसके अलावा वे 2016 के T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हार गए थे और यही कहानी 2022 में हुई थी।

2021 के T20 वर्ल्ड कप में तो उन्हें ग्रुप से बाहर होना पड़ा था। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में वे पाकिस्तान के हाथों फाइनल मैच में हार गए थे। भारत को हाल ही में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में एक और आईसीसी नॉकआउट स्टेज में हार मिली है।

अब भारत के सामने अपने ही देश में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप है जो इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने जा रहा है और यहां पर रवींद्र जडेजा एक बार फिर से निर्णायक भूमिका निभाते हुए देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+