ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज से पहले जडेजा के बल्ले को लगा जंग! रणजी ट्रॉफी में फिर सस्ते में हुए आउट

Ravindra Jadeja out

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले अपनी फिटनेस साबित करने के लिए रणजी ट्रॉफी में खेल रहे रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी में फिर से फ्लॉप रहे हैं। दरअसल, शुक्रवार को सौराष्ट्र की ओर से खेलते हुए जडेजा दूसरी पारी में भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और सिर्फ 25 रन पर अपना विकेट गंवा बैठे। दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा बाबा अपराजित के ओवर में रिवर्स स्वीप खेलने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वो फर्स्ट स्लिप में अपना कैच थमा बैठे।

जडेजा का विकेट गिरने से सौराष्ट्र पर मंडराया हार का खतरा

आपको बता दें कि जडेजा ने पहली पारी में भी सिर्फ 15 रन बनाए थे। उन्हें बाबा अपराजित ने ही आउट किया था। तमिलनाडु के खिलाफ सौराष्ट्र की टीम 266 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही है और खबर लिखे जाने तक सौराष्ट्र की टीम को जीत के लिए 108 रनों की जरूरत और है। सौराष्ट्र की टीम ने 158 रन पर ही 6 विकेट गंवा दिए हैं। जडेजा का विकेट गिरने के बाद सौराष्ट्र पर हार का खतरा मंडराने लगा है।

गेंदबाजी में कमाल कर चुके हैं जडेजा

आपको बता दें कि चोट से रिकवर होने के बाद रवींद्र जडेजा भले ही रणजी ट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले में बल्लेबाजी के दौरान कुछ खास नहीं कर पाए हो, लेकिन उन्होंने गेंदबाजी में अपना जलवा बिखेर दिया है। जडेजा इस मैच में 8 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इसमें एक विकेट उनका पहली पारी में था, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 17.1 ओवर में 53 रन देकर 7 विकेट अपने नाम किए थे। अपनी इस खतरनाक गेंदबाजी की बदौलत जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया को यह संकेत दे दिए कि वो टेस्ट सीरीज में वापसी के लिए तैयार हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 9 फरवरी से होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+