बल्लेबाजी में भी धुरंधर हैं IND vs WI ODI इतिहास के सबसे सफल स्पिनर, जानें कौन-कौन हैं जडेजा के पीछे
India vs West Indies ODI: भारत के रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए कैरेबियन पारी में तीन बल्लेबाजों को आउट किया।
जडेजा ने 6 ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट लिए और बाद में बल्लेबाजी के दौरान 21 गेंदों पर 16 रन बनाकर नाबाद रहे। जडेजा भारत के तीनों फॉर्मेट के प्रीमियम प्रीमियर ऑलराउंडर हैं, और उनकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी लगातार उम्र के साथ निखरती जा रही है।

जडेजा वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर बन गए हैं। वे भारत-वेस्टइंडीज वनडे मैच में ओवरऑल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर हैं। जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 30 मैचों में 44 विकेट चटकाए हैं।
भारत के महानतम स्पिनरों में एक अनिल कुंबले 26 मैचों में 41 विकेट ले चुके हैं। नंबर 3 पर वह खिलाड़ी है जो अपनी बल्लेबाजी के लिए अधिक मशहूर था। वह है वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और दाएं हाथ के बल्लेबाज कार्ल हूपर, जो अपनी धीमी गति की ऑफ स्पिन के लिए भी जाने जाते हैं। हूपर ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे मैचों के 45 मुकाबलों में 36 विकेट चटकाए हैं।
हरभजन सिंह 31 मैचों में 33 विकेट ले चुके हैं और उसके बाद कुलदीप यादव का नाम आता है जिन्होंने भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे क्रिकेट मुकाबलों में 17 मैच खेलते हुए 21.83 के बेहतरीन औसत के साथ 30 विकेट चटकाए हैं। दोनों देशों के बीच में रवि शास्त्री (27), क्रिस गेल (23), रविचंद्रन अश्विन (21) जैसे नाम हैं। ये तीनों ही बढ़िया बल्लेबाजी क्षमता वाले खिलाड़ी हैं। गेल ने तो बैटिंग में ही नाम कमाया है।
ये भी पढ़ें- West Indies के खिलाफ वनडे में रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, कपिल देव को पीछे छोड़ अपने नाम की ये बड़ी उपलब्धि
आपको जानकर हैरानी होती है कि भारत के महानतम बल्लेबाजों में एक सचिन तेंदुलकर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने अपनी स्पिन गेंदबाजी से 20 विकेट हासिल किए हैं। इस तरह से इस लिस्ट में शामिल स्पिनरों से बैटिंग में भी छक्के छुड़ाने की काबिलियत रखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications